कैलिफोर्निया गोलीकांड के संदिग्ध ने गोली मार की खुदकुशी


रविवार रात पत्रकारों को संबोधित करते हुए लॉस एंजिल्स काउंटी शेरिफ रॉबर्ट लूना ने कहा कि संदिग्ध की पहचान हू कैन ट्रान के रूप में की गई है, जो एक सफेद वैन में घटनास्थल से भागने से पहले पार्टी में घुस गया और गोली चला दी।
रविवार की सुबह मॉन्टेरी पार्क से लगभग 50 किमी दक्षिण पश्चिम में स्थित टोरेंस के पुलिसकर्मियों ने उसे घेर लिया।
बाद में वह हथियार के साथ वैन के अंदर मृत पाया गया।
गोली मारने के मकसद का अभी पता नहीं चल पाया है।
शेरिफ ने आगे कहा कि अधिकारी पीड़ितों की पहचान करने के लिए काम कर रहे हैं।
अधिकारियों ने कहा कि गोलीबारी में मारे गए सभी मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
गन वायलेंस आर्काइव नामक संगठन के अनुसार इस साल के 23 दिनों में अमेरिका में अब तक 36 सामूहिक गोलीबारी की घटनाएं हो चुकी हैं।
--आईएएनएस
सीबीटी