कैलिफोर्निया गोलीबारी के संदिग्ध ने गोली मार की खुदकुशी (लीड-1)

न्यूयॉर्क, 23 जनवरी (आईएएनएस)। कैलिफोर्निया के मॉन्टेरी पार्क में सामूहिक गोलीबारी का संदिग्ध 72 वर्षीय एक शख्स पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ के बाद गोली मारकर खुदकुशी कर ली। अमेरिकी राज्य के हाल के इतिहास में सबसे घातक घटनाओं में से एक इस घटना में शनिवार को पांच महिलाएं और पांच पुरुष मारे गए, जबकि अन्य 10 को चोटें आईं।
कैलिफोर्निया गोलीबारी के संदिग्ध ने गोली मार की खुदकुशी (लीड-1)
कैलिफोर्निया गोलीबारी के संदिग्ध ने गोली मार की खुदकुशी (लीड-1) न्यूयॉर्क, 23 जनवरी (आईएएनएस)। कैलिफोर्निया के मॉन्टेरी पार्क में सामूहिक गोलीबारी का संदिग्ध 72 वर्षीय एक शख्स पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ के बाद गोली मारकर खुदकुशी कर ली। अमेरिकी राज्य के हाल के इतिहास में सबसे घातक घटनाओं में से एक इस घटना में शनिवार को पांच महिलाएं और पांच पुरुष मारे गए, जबकि अन्य 10 को चोटें आईं।

यह घटना शनिवार रात 10.22 बजे उस समय हुआ, जब स्टार बॉलरूम डांस स्टूडियो में चीनी चंद्र नव वर्ष की खुशियां मनाने के लिए लोग एकत्रित हुए थे।

रविवार रात पत्रकारों को संबोधित करते हुए लॉस एंजिल्स काउंटी शेरिफ रॉबर्ट लूना ने कहा कि संदिग्ध की पहचान हू कैन ट्रान के रूप में की गई है।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। रविवार की सुबह पुलिस ने उसे मॉन्टेरी पार्क से लगभग 50 किमी दक्षिण पश्चिम में स्थित टोरेंस में घेर लिया।

लुना के अनुसार पुलिस के साथ तीन घंटे के टकराव के बाद आरोपी ने कार के अंदर गोली मार खुदकुशी कर ली। उसका शव हथियार के साथ कार में पाया गया।

लूना ने बताया कि गोलीबारी में मारे गए और घायल हुए लोगों की आयु 50- 60 के बीच है।

इस बीच यहां से 1,700 किमी दूर लुइसियाना के बैटन रूज में एक अन्य बंदूकधारी ने नाइट क्लब में गोली मारकर 12 लोगों को घायल कर दिया।

बैटन रूज पुलिस लेफ्टिनेंट ब्रायन बलार्ड ने कहा कि गोलीबारी योजना के तहत की गई। मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है, और गोली मारने का मकसद अज्ञात है।

कैलिफोर्निया की गोलीबारी के बाद आशंका जताई जा रही है कि जानबूझकर एशियाई लोगों को निशाना बनाया जा रहा है, लेकिन ऐसा प्रतीत नहीं होता।

क्योंकि कैलिफोर्निया में शूटर भी एक एशियाई था, जिसके वियतनामी मूल का होने की संभावना है।

चीनी और वियतनामी ने रविवार को चंद्र नववर्ष मनाया।

मोंटेरी पार्क, लॉस एंजिल्स के पूर्वी किनारे पर स्थित 61,000 निवासियों का एक शहर है, जिसमें एशियाई-अमेरिकी आबादी 65 प्रतिशत है।

शनिवार से, शहर ने वार्षिक दो दिवसीय चीनी चंद्र नववर्ष समारोह की मेजबानी की, जो इस क्षेत्र के सबसे बड़े आयोजनों में से एक है।

शनिवार के जश्न में हजारों लोगों ने हिस्सा लिया था।

राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि मॉन्टेरी पार्क में हुए हमले का उन पर गहरा प्रभाव पड़ा है।

बाइडेन ने पीड़ितों के सम्मान में एक संदेश जारी किया।

शनिवार की गोलीबारी कैलिफोर्निया में एक सप्ताह के भीतर घटना थी। इससे पहले गोशेन में 16 जनवरी को छह लोग मारे गए थे।

गौरतलब है कि अमेरिका बंदूक हिंसा से जूझता रहा है, क्योंकि यहां राष्ट्रव्यापी सख्त बंदूक कानून नहीं है।

हालांकि कैलिफोर्निया में सख्त बंदूक कानून है, लेकिन यहां अन्य राज्यों से बंदूकों की तस्करी होती रहती है।

गन वॉयलेंस आर्काइव चलाने वाले गैर-लाभकारी संस्था के अनुसार इस वर्ष अब तक देश में गोलीबारी की 36 घटना हो चुकी है, जबकि पिछले साल 647 हुई थी।

--आईएएनएस

सीबीटी

Share this story