तुर्की में विदेशी आगमन की मई में 300 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि
Tue, 21 Jun 2022


समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने मंत्रालय के हवाले से कहा कि, 2022 के पहले पांच महीनों के दौरान, तुर्की ने कुल 12.7 मिलियन विदेशी आगमन की मेजबानी की, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 207 प्रतिशत अधिक है।
अधिकांश विदेशी आगमन इस्तांबुल, अंताल्या, एडिरने, मुगला और आर्टविन में रजिस्टर्ड हैं।
इस बीच, तुर्की में जर्मन पर्यटकों की संख्या वर्ष के पहले पांच महीनों में सबसे अधिक थी, जिसमें 367 प्रतिशत की वृद्धि हुई, इसके बाद बुल्गारिया और रूस से आगमन हुआ।
मंत्रालय ने कहा कि, देश का महत्वपूर्ण पर्यटन उद्योग 2021 में स्वास्थ्य उपायों में ढील देने के बाद से ठीक हो रहा है, लेकिन विदेशी आगमन की संख्या अभी भी मई 2019 से 4.9 प्रतिशत पीछे है, जो कि महामारी से पहले थी।
--आईएएनएस
पीजेएस