तेंदुए ने 7 साल के बच्चे को घायल किया
Mon, 1 Aug 2022


लेकिन बच्चे की चीख-पुकार से आसपास के ग्रामीण सतर्क हो गए और वे उसे बचाने के लिए दौड़ पड़े।
शोर सुनकर तेंदुआ बच्चे को छोड़कर जंगल की ओर भाग निकला।
लड़के की गर्दन और सिर में गहरे घाव हैं। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
घटना हसनपुर थाना क्षेत्र के जुझाइला गांव की है।
वन अधिकारी विनोद कुमार ने कहा : हमने तेंदुए को फंसाने के लिए पिंजरे लगाए हैं। इलाके में रहने वाले ग्रामीणों को भी सतर्क कर दिया गया है।
--आईएएनएस
एसकेपी