यूपी: जहरीले सांप ने काटा तो गुस्साए शख्स ने कर दिए टुकड़े
Tue, 21 Jun 2022


घटना बांदा जिले के कामस थाना क्षेत्र के सियोहाट गांव की है, शख्स को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने उसकी हालत स्थिर बताई है।
जानकारी के मुताबिक., 49 वर्षीय मतबादल सिंह अपने गांव में खेत से लौट रहे थे कि तभी एक जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया।
मतबादल सिह ने चिकित्सा सहायता के लिए दौड़ने के बजाय सांप को टुकड़ों में काटा और उसे निगल लिया।
जब वह घर पहुंचा तो परिवार के सदस्यों ने उसके कपड़ों पर लगे खून के धब्बे को लेकर सवाल-जवाब किए।
परिजनों को जब पूरी घटना के बारे में पता चला तो वह हक्के-बक्के रह गए। वह मतबादल सिह को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
--आईएएनएस
पीके/आरएचए