इंडोनेशिया ने बॉक्साइट, तांबा का निर्यात बंद करने की योजना बनाई
Tue, 11 Jan 2022


बॉक्साइट अयस्क एल्यूमीनियम के लिए मुख्य मटेरियल है, जबकि तांबे के सांद्रों का व्यापक रूप से सोने और चांदी जैसी कीमती धातुओं के उत्पादन में उपयोग किया जाता है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इंडोनेशिया इन धातुओं का बड़ा निर्यातक है। देश मुख्य रूप से एशियाई देशों को दो खनिज वस्तुओं का निर्यात करता है।
दक्षिण पूर्व एशियाई देश ने 1 जनवरी, 2020 से, निकल अयस्क के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था।
दुनिया के सबसे बड़े निकल अयस्क उत्पादक देश का लक्ष्य खनिकों को स्मेल्टर विकसित करने और धातु अयस्क को घरेलू स्तर पर परिष्कृत करने के लिए प्रेरित करना है ताकि वे उच्च मूल्य वाले उत्पादों का निर्यात कर सकें।
--आईएएनएस
एसएस/आरजेएस