17वाँ यूपी महोत्सव आज से , समृद्ध भारत का विकसित उतर प्रदेश थीम पर आधारित होगा यूपी महोत्सव
17वें युपी महोत्सव 2024 के संबंध में कार्यक्रम स्थल पर संस्था के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 17वाँ यु पी महोत्सव समृद्ध भारत का विकसित उत्तर प्रदेश के थीम पर आधारित होगा।
* खुर्जा के क्रॉकरी संग भदोही के कालीन बिखेरेगे अपनी शान तथा साथ में होगा लखनऊ क टेरा कोटा
* मुख्य मंच पर होगी स्थानीय एव अनेक राज्यों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
* भोजपुरी, अवधी, बृज, बुंदेलखण्ड न्रुत्य एव गायन सहित कवि सम्मेलन होगे आकर्षण का केंद्र
* विभिन्न राज्यो के फूड स्टालो कश्मीरी, गुजराती, राजस्थानी, पंजाबी, लालास का नॉन वेज, साउथ इन्डियन संग अवधी- मुग्लई व्यंजनों का मिलेगा स्वाद
* यूपी महोत्सव 2024 में यूपी टैलेंट हंट का होगा आयोजन
भारत के समस्त राज्यों एवं 8 केन्द्र शासित प्रदेशों चंडीगढ़, दिल्ली और पांडिचेरी की कला संस्कृति, हस्त शिल्प, देशी उत्पाद, वस्त्र, फर्नीचर, मसाले, हैण्डलूम हैण्डी क्राफ्ट के स्टाल आकर्षण का केन्द्र होंगे।
श्री सिंह ने बताया कि यूपी महोत्सव 2024 यूपी टैलेंट हंट का आयोजन किया जा रहा है जिसके तहत बच्चो व युवाओं की गायन, नृत्य, वादन, किड्स माड्लिंग, मेंह्दी, रंगोली, कबाड़ से जुगाड, सिलाई, चित्रकला, निबंध लेखन, मिस्टर, मिस और मिसेज यूपी प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।
श्री सिंह ने बताया कि यूपी महोत्सव 2024 का इस बार विशेष महत्व होगा क्रिसमस और नए साल पर होगा धमाल।
संस्था के उपाध्यक्ष एन.बी. सिंह ने बताया कि यूपी महोत्सव 2024 में भारत के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली अनेक विभूतियों को यूपी महोत्सव सम्मान से सम्मानित किया जायेगा, जिसमें सभी वर्गों को शामिल किया जायेगा।
एन.बी. सिंह ने बताया कि यूपी महोत्सव 2024 की सांस्कृतिक संध्या में रोजाना भारत के विभिन्न राज्यों और के लोक नृत्य और लोक गायन के कार्यक्रम जैसे उत्तर प्रदेश का ख्याल नृत्य, रास नृत्य, झूला नृत्य, मयूर नृत्य, राजस्थान का घूमर नृत्य, पंजाब का गिद्दा-भांगड़ा, हरियाणा का झूमर नृत्य, बिहार का जाट जाटिन नृत्य, झारखंड का फगुआ नृत्य, महारास्ट्र का लावणी नृत्य, गुजरात का गरबा एव डंडिया नृत्य के कार्यक्रम होंगे। इसके अलावा कवि सम्मेलन, मुशायरा, जादू, कठपुतली के कार्यक्रम होंगें। इस बार कई आकर्षक झोले महोत्सव की शोभा बढ़ाएंगे।