अखिल भारतीय ब्रहम समाज का 22 वां सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार धूमधाम से सम्पन्न
 

The 22nd collective Yagnopavit Sanskar of All India Brahmo Samaj was completed with much fanfare.
The 22nd collective Yagnopavit Sanskar of All India Brahmo Samaj was completed with much fanfare.
उत्तर प्रदेश डेस्क लखनऊ ( आर एल पाण्डेय )। अलीगंज हनुमान जी मंदिर निकट कपूरथला चौराहा, लखनऊ में अखिल भारतीय ब्रहम समाज का 22 वां सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार धूमधाम से सम्पन्न हुआ। काशी, चित्रकूट एवं नैमिषारण्य के विद्वान आचार्यों द्वारा 98 बटुकों का जनेऊ संस्कार कराया गया
जिसमें अवध क्षेत्र के कई जिलों के हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। बरूआ खिलाने से प्रातः 8 बजे शुरू हुआ संस्कार, मुण्डन, यज्ञ, वेदी पूजा, भिक्षा कार्यक्रम और बैण्ड बाजे के साथ काशी पढ़ने के बाद मामाजी के द्वारा मनाये जाने के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विभिन्न ब्राहम्ण संगठनो के प्रतिनिधियों सहित अखिल भारतीय ब्रहम समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष सी०पी० अवस्थी, कार्यवाहक अध्यक्ष कोमल द्विवेदी, महामंत्री देवेन्द्र शुक्ला, कोषाध्यक्ष प्रेम कुमार मिश्र, उपाध्यक्ष दया शंकर पाण्डेय, राम कुमार चौबे, उपमहामंत्री राम कृष्ण त्रिपाठी, संजीव गिरी, गिरिजा शंकर त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी अर्जुन द्विवेदी, हरिश्चंद्र तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष विजय त्रिपाठी, गिरिजा शंकर त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी अर्जुन द्विवेदी, हरिश्चंद्र तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष विजय त्रिपाठी, महासचिव कौशिक बनर्जी, कोषाध्यक्ष गोविन्द मिश्र, धारा नाथ मिश्र, लखनऊ जनपद अध्यक्ष शिव कुमार शुक्ल, सचिव शैलेन्द्र शुक्ल, कार्यवाहक सचिव रमा शंकर बाजपेयी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share this story