AsianGames2018 भारतीय महिला हाॅकी टीम ने कजाकिस्तान को 21-0 से हराया
Aug 22, 2018, 07:14 IST
टीम बेबस सी नजर आई और भारतीय खिलाड़ी लगातार गोल करती रहीं
डेस्क-AsianGames2018 भारतीय महिला हाॅकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कजाकिस्तान को 21-0 से हराया। पूल-बी के इस मुकाबले में कजाकिस्तान की टीम बेबस सी नजर आई और भारतीय खिलाड़ी लगातार गोल करती रहीं। भारतीय महिला टीम ने तीन क्वॉर्टर के बाद 16-0 की बढ़त बना ली थी और अंतिम क्वॉर्टर में 5 गोल कर 21-0 से मुकाबला जीत लिया।
INDvsENG टीम इंडिया अपने लक्ष्य से 1 विकेट दूर
टीवी अभिनेत्री शाइनी दोशी इस अंदाज में आई नजर
- भारतीय पुरुष टीम ने पहले मुकाबले में मेजबान इंडोनेशिया को 17-0 से शिकस्त देकर अपने अभियान का शानदार आगाज किया था।
- इसी लय को महिला हॉकी टीम ने भी बरकरार रखा |
- कमाल का प्रदर्शन करते हुए एक के बाद एक गोल किए।
- भारतीय टीम हालांकि 22-0 के एशियाई खेलों के रिकॉर्ड से एक गोल से चूक गई।
- भारतीय महिला हाकी टीम ने 1982 एशियाई खेलों में हॉन्ग कॉन्ग को 22-0 से हराया था।