अटलजी ने सदैव देशहित को सर्वोपरि रखा:नितिन अग्रवाल

Atal ji always kept the national interest paramount: Nitin Aggarwal
Atal ji always kept the national interest paramount: Nitin Aggarwal
हरदोई(अम्बरीष कुमार सक्सेना) 
भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय सहित जनपद के सभी बूथों और मंडलों पर बुधवार को सुशासन दिवस के रूप में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की 100वीं जयंती मनाई गई। भाजपा कार्यालय पर अटल जी के जीवन पर आयोजित प्रदर्शनी का उदघाटन कर राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल ने देश के प्रति उनके समर्पण को याद कर चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर कहा कि अटलजी ने सदैव देशहित को सर्वोपरि रखा। अंतरराष्ट्रीय दबाव हो या राजनैतिक गठबंधन की मजबूरी, देश के विकास में आने वाली सभी बाधाओं को पार लगा दिया। अटल जी का व्यक्तित्व इतना सशक्त था कि केंद्र की सत्ता पर पहुंचकर उसका त्याग कर दिया पर विचारों से समझौता नहीं किया। उनकी सरकार के कुछ फैसले इसकी मिसाल हैं। 

अटल सरकार ने निजीकरण को बढ़ावा दिया, विनिवेश की शुरुआत की तो संचार क्रांति का दूसरा चरण भी अटल राज में ही शुरू हुआ था। इसके अलावा सर्व शिक्षा अभियान, पोखरण का परीक्षण, पोटा कानून जैसे फैसले लेकर अटल सरकार ने देश को मजबूत करने का काम किया।
मंत्री ने कहा कि वाजपेयी जी को एक दूरदर्शी नेता के रूप में याद किया जाता है, जिन्होंने समावेशी शासन के महत्व को समझा और विभिन्न विचारधाराओं और समुदायों के बीच की खाई को पाटने के लिए अथक प्रयास किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को उन मूल्यों पर विचार करने की याद दिलाई, जिनके लिए वाजपेयी जी हमेशा खड़े रहे- ईमानदारी, दृढ़ता और राष्ट्र के कल्याण के लिए गहरी प्रतिबद्धता और उम्मीद जताई कि उनकी विरासत सभी के लिए एक मार्गदर्शक प्रकाश के रूप में काम करेगी।
जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि 25 दिसंबर का यह दिन भारतीय राजनीति और भारतीय जनमानस के लिए सुशासन का अटल दिवस है। पूरा देश अपने भारत रत्न अटल को, उस आदर्श विभूति के रूप में याद कर रहा है, जिन्होंने अपनी सौम्यता, सहजता और सहृदयता से करोड़ों भारतीयों के मन में जगह बनाई। पूरा देश उनके योगदान के प्रति कृतज्ञ है। उनकी राजनीति के प्रति कृतार्थ है।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि संसद में कहा गया उनका यह वाक्य... सरकारें आएंगी, जाएंगी, पार्टियां बनेंगी, बिगड़ेंगी मगर ये देश रहना चाहिए...आज भी मंत्र की तरह हम सबके मन में गूंजता रहता है। वह भारतीय लोकतंत्र को समझते थे। वह जानते थे कि लोकतंत्र का मजबूत रहना कितना जरूरी है। आपातकाल के समय उन्होंने दमनकारी कांग्रेस सरकार का जमकर विरोध किया, यातनाएं झेलीं। जेल जाकर भी संविधान के हित का संकल्प दोहराया। एन डी ए की स्थापना के साथ उन्होंने गठबंधन की राजनीति को नए सिरे से परिभाषित किया। वह अनेक दलों को साथ लाए और एन डी ए को विकास, देश की प्रगति और क्षेत्रीय आकांक्षाओं का प्रतिनिधि बनाया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा राम बहादुर सिंह पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजय अवस्थी क्रय विक्रय अध्यक्ष सुशील अवस्थी जिला उपाध्यक्ष राजेश अग्निहोत्री कर्मवीर सिंह चौहान प्रदर्शनी के संयोजक प्रीतेश दीक्षित संदीप सिंह संजय सिंह गुड्डू जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा ओम वर्मा सत्येंद्र राजपूत जिला मंत्री अविनाश पांडे नीतू चंद्रा मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक कार्यालय मंत्री अतुल सिंह आईटी संयोजक सौरभ सिंह गौर सोशल मीडिया संयोजक प्रद्युम्न आनंद मिश्रा सह मीडिया प्रभारी परेश लोहिया सत्यम शुक्ला महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अलका गुप्ता युवा मोर्चा अध्यक्ष आकाश सिंह किसान मोर्चा अध्यक्ष विश्वराज सिंह महामंत्री नीरज तिवारी सुभाष पांडे सुनील शुक्ला नीरज शुक्ला कुलभूषण सिंह मोनू मुकुल सिंह आशा आदर्श दीपक मिश्रा निधि सिंह परिषा तिवारी सुहाना जैन शोभना सिंह आदि मौजूद रहे।

Share this story