अटल लखनऊ खेल महोत्सव 2024 अटल रन की टी-शर्ट को उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश बृजेश पाठक ने लांच किया
Atal Lucknow Sports Festival 2024 Atal Run T-shirt launched by Deputy Chief Minister of Uttar Pradesh Brijesh Pathak
Thu, 12 Dec 2024
लखनऊ डेस्क (आर एल पाण्डेय)। 1090 चौराहे से दिनांक 14 दिसंबर 2024 प्रातः 7:00 बजे होने वाली अटल रन को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक, महापौर लखनऊ श्रीमती सुषमा खर्कवाल, सचिव खेल एल. वाई. सुहास, खेल निदेशक उत्तर प्रदेश आर.पी. सिंह,
अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी ओलंपियन ललित उपाध्याय, ओलंपियन सुधा सिंह, क्रीड़ा भारती के प्रदेश अध्यक्ष एमएलसी इंजीनियर अवनीश कुमार, क्रीड़ा भारती लखनऊ महानगर के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल आदि गणमान्य लोग अटल रन जो की 8 किलोमीटर, 5 किलोमीटर एवं 2 किलोमीटर की श्रेणी में लखनऊ शहर वासियों के लिए होगी को फ्लैग ऑफ करेंगे।
उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री बृजेश पाठक एवं महापौर लखनऊ सुषमा खर्कवाल ने 14 दिसंबर 2024 को होने वाली अटल रन के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए अपने कार्यालय कार्यालय में अटल रन के अवसर पर पहने जाने वाली टी-शर्ट को लांच किया।
आभार सहित
अनिल अग्रवाल
महानगर अध्यक्ष - क्रीड़ा भारती