बालाजी का बचपन स्कूल में दिवाली पर सजी मास्टरशेफ प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाया पाक कला का हुनर
चारों हाउस के विद्यार्थियों ने तैयार किए स्वादिष्ट व्यंजन, क्रिएटिविटी हाउस ने हासिल किया पहला स्थान
बाराबंकी। दिवाली के पावन पर्व के अवसर पर बालाजी का बचपन स्कूल में दिवाली सेलिब्रेशन के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए रोमांचक मास्टरशेफ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों हाउस के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया और अपनी पाक कला, रचनात्मकता तथा टीम वर्क का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के नियमों के अनुसार प्रत्येक हाउस को एक बेवरेज, एक स्नैक और एक मिठाई तैयार करनी थी। विद्यार्थियों ने अलग-अलग स्वाद और आकर्षक प्रस्तुति के साथ कई तरह के व्यंजन बनाए।
इनोवेशन हाउस के विद्यार्थियों ने स्नैक में वेलवेट ग्रीन डिलाइट, बेवरेज में नवाबी पान शॉट और मिठाई में शाही रसमलाई तैयार की। इस हाउस की ओर से अलंकृता, आद्रिका, निष्ठा, सार्थक, अरहान, अनंत पटेल, मुदस्सिर रज़ा, महिमा, विराट शिशिर, अर्थव और अंशिका ने भाग लिया।

कंपैशन हाउस ने मिठाई में रसगुल्ला क्लाउड कप, स्नैक में स्टफ्ड डकलिंग और बेवरेज में अनार मसाला शिकंजी बनाई। इस हाउस की टीम में निहारिका, अचिंत्या, प्रखर, दक्ष, हुरैन, शाश्वत, लक्ष्य, शगुन वर्मा और शगुन रस्तोगी शामिल रहे।
क्रिएटिविटी हाउस के विद्यार्थियों ने ड्रिंक में मसाला छाछ, मिठाई में नारियल लड्डू और स्नैक में स्प्राउट चाट तैयार की। इस टीम में आकृषी, आराध्या, अक्षत, दिव्या, सिमरत, स्तुति, सात्विक, स्वतंत्र, आद्विक, विराट यादव और प्रसून ने हिस्सा लिया।
स्ट्रेंथ हाउस ने मिठाई में ड्राई फ्रूट्स पेड़ा, स्नैक में मखाना कुकुम्बर चाट और बेवरेज में पंचामृत बनाया। इस हाउस की ओर से यथार्थ कपिल, इशायु, आद्रिका, नंदिता, अनिरुद्ध, इशानी, देवांश, आयुष्मान, रिदम, आरुष, सारिम, शौरवी और शौर्य ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने स्वादिष्ट व्यंजन बनाने के साथ-साथ टीम भावना, स्वच्छता और आकर्षक प्रस्तुति का भी परिचय दिया। विद्यालय के प्रबंधक श्री अंकुर माथुर ने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की और विजेता टीमों की घोषणा की।
परिणाम में क्रिएटिविटी हाउस ने प्रथम, स्ट्रेंथ हाउस ने द्वितीय और कंपैशन हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को रचनात्मकता के साथ मिलकर काम करने और अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला।
