जानिए भगवान राम कौन से क्षत्रिय थे ? क्यों नही बन पा रहा था राम मंदिर

जानिए भगवान राम कौन से क्षत्रिय थे ? क्यों नही बन पा रहा था राम मंदिर

Ram Mandir Ayodhya news अयोध्या:(रिपोर्ट:अभिषेक गुप्ता) रामलला का दर्शन करने अयोध्या पहुंचे अपने को राम का वंशज बताने वाले अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा राजेन्द्र सिंह का विवादित बयान कहा भगवान राम क्षत्रिय वैश्य ठाकुर है,भगवान राम वैश्य राज खानदान के थे।राजवंश के सिंबल में स्वस्तिक का निशान हमारा। राम मंदिर का निर्माण हो नही रहा इसीलिए पूजा करने आया हूँ।

कैसे बनेगा अयोध्या में राम मंदिर ?

राममंदिर का पिलर लगाते पानी व बालू निकल रहा है।अब राम के वंशज ने पूजा कर ली राम मंदिर अब बनेगा। वंश के आदमी ने अभी तक पूजा नही किया था राम ने मंदिर को रोका हुआ था।क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा राजेन्द्र सिंह ने रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सुपरवाइजर बताया इनको कोई अधिकार नही उनका काम मकान बनाना। आज हमने पूजा की अब जब भवन बनेगा तो फिर आकर पूजा करेंगे. राजा राजेन्द्र सिंह ने बनाया श्री राम जन्मभूमि अयोध्या धाम ट्रस्ट, दिल्ली से ही बनाया ट्रस्ट. राम के वंशज होने का दावा करने वाले राजा राजेंद्र सिंह की मांग राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में 50% क्षत्रियों की भागीदारी हो।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा है पत्र की क्षत्रियों के साथ न्याय करें कुल वंशजों को ट्रस्ट में दी जाए भागीदारी, चाहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ क्षत्रिय होने के नाते या राजनाथ सिंह क्षत्रिय होने के नाते उनका नाम ट्रस्ट में हो.




राम की वंशावली पेश की थी राजा राजेन्द्र सिंह ने

राम के वंशज होने का दावा करने वाले राजा राजेंद्र सिंह ने हाथी वह काफिले के साथ रामलला का किया दर्शन।वही अयोध्या जनपद में धारा 144 के लागू होने के बाद भी काफिले के साथ राम लला का दर्शन किया।राजा राजेंद्र सिंह का दावा की सुप्रीम कोर्ट में चल चुके मुकदमे में राम की वंशावली को उन्होंने पेश की थी।

Share this story