‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा‘ आगामी 14 फरवरी को उत्तर प्रदेश के जनपद चन्दौली में करेगी प्रवेश 

‘Bharat Jodo Nyay Yatra’ will enter Chandauli district of Uttar Pradesh on 14th February.
‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा‘ आगामी 14 फरवरी को उत्तर प्रदेश के जनपद चन्दौली में करेगी प्रवेश 
लखनऊ। जननायक राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही ‘‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा‘‘ आगामी 14 फरवरी को उत्तर प्रदेश के जनपद चन्दौली में प्रवेश कर रही है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के उत्तर प्रदेश में ऐतिहासिक स्वागत को लेकर आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन- पूर्व मंत्री डॉ0 सी0पी0 राय ने दी है।

जितने भी प्रदेशों से यात्रा गुजरी है वहां भारी जन समुदाय ने यात्रा में भागीदारी निभाई है

डॉ0 सी0पी राय  ने बताया कि यात्रा जनपद चन्दौली में प्रवेश करते हुए वाराणसी, भदोही, प्रयागराज, प्रतापगढ़, अमेठी, रायबरेली, लखनऊ, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, संभल, बुलन्दशहर, अलीगढ़ हाथरस, आगरा से होते हुए राजस्थान की सीमा में प्रवेश करेगी। 

 डॉ0 सीपी राय ने बताया कि अभी तक मणिपुर से लेकर जितने भी प्रदेशों से यात्रा गुजरी है वहां भारी जन समुदाय ने यात्रा में भागीदारी निभाई है और समाज के सभी वर्गों ने  राहुल गांधी से अपने-अपने मुद्दों पर चर्चा किया है। बैठक में विचार किया गया कि अन्य प्रदेशों की तरह ही उत्तर प्रदेश में भी भारी जन भागीदारी को सुनिश्चित किया जायेगा और समाज के विभिन्न तबकों के साथ संवाद की व्यवस्था की जायेगी।

 डॉ0 सीपी राय ने बताया कि यात्रा की सफलता के लिए संगठनात्मक व्यवस्था, मीडिया की व्यवस्था, प्रचार-प्रसार के तरीकों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही संगठनात्मक व्यवस्था के अंतर्गत अन्य कमेटियों के साथ-साथ प्रत्येक जनपद के दो से तीन तक वरिष्ठ नेताओं को यात्रा का संयोजक बनाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के प्रदेश संयोजक पूर्व सांसद  पी0एल0 पुनिया एवं सह संयोजक उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ‘‘मोना’’ वार रूम के चेयरमैन विधायक  वीरेन्द्र चौधरी,  प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभारी प्रशासन दिनेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष शिव पाण्डेय, मीडिया चेयरमैन-पूर्व मंत्री डॉ0 सीपी राय , वार रूम के सदस्य संजय दीक्षित, संजय सिंह मौजूद रहे।

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

Share this story