भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है

BJP District President Pradeep Singh said that every worker of Bharatiya Janata Party is important.
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है। कोई भी चुनाव कार्यकर्ताओं के दम पर ही जीता जा सकता है। लोकसभा का चुनाव नजदीक है इसलिए सभी कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ लग जाय। चुनाव में कार्यकर्ताओं के साथ-साथ शक्ति केंद्र संयोजक प्रभारी एवं बूथ अध्यक्षों की जिम्मेदारी अधिक बढ़ जाती है। उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार देश के पीएम बनने जा रहे हैं। देश की जनता मोदी की गारंटी पर विश्वास कर रही है क्योंकि अन्य पार्टियों सिर्फ भ्रष्टाचारियों का साथ दे रही है। देश के विकास में डबल इंजन की सरकार निरंतर कार्य कर रही है। पीएम मोदी के नेतृत्व में विश्व में भारत देश तेजी के साथ अर्थव्यवस्था वाला देश बनता जा रहा है। इस अवसर पर उतरौला विधानसभा प्रभारी बृजेंद्र तिवारी विधानसभा संयोजक सुधीर श्रीवास्तव उतरौला नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप चंद्र गुप्ता जिला उपाध्यक्ष रामकरण मिश्रा जिला मंत्री मनोज श्रीवास्तव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
( वैभव ) भारतीय जनता पार्टी की ओर से  इमलिया बनघुसरा में स्थित श्री राम तीरथ चौधरी पीजी डिग्री कॉलेज में विधानसभा उतरौला बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी शक्ति केंद्र संयोजक, प्रभारी एवं बूथ अध्यक्षों को शत-शत प्रतिशत मतदान करने की जिम्मेदारी सौंप गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है। कोई भी चुनाव कार्यकर्ताओं के दम पर ही जीता जा सकता है। लोकसभा का चुनाव नजदीक है इसलिए सभी कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ लग जाय।

चुनाव में कार्यकर्ताओं के साथ-साथ शक्ति केंद्र संयोजक प्रभारी एवं बूथ अध्यक्षों की जिम्मेदारी अधिक बढ़ जाती है। उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार देश के पीएम बनने जा रहे हैं। देश की जनता मोदी की गारंटी पर विश्वास कर रही है क्योंकि अन्य पार्टियों सिर्फ भ्रष्टाचारियों का साथ दे रही है। देश के विकास में डबल इंजन की सरकार निरंतर कार्य कर रही है। पीएम मोदी के नेतृत्व में विश्व में भारत देश तेजी के साथ अर्थव्यवस्था वाला देश बनता जा रहा है। इस अवसर पर उतरौला विधानसभा प्रभारी बृजेंद्र तिवारी विधानसभा संयोजक सुधीर श्रीवास्तव उतरौला नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप चंद्र गुप्ता जिला उपाध्यक्ष रामकरण मिश्रा जिला मंत्री मनोज श्रीवास्तव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share this story