भाजपा 10 से 15 अगस्त तक चलाएगी तिरंगा यात्रा एवं जनजागरूकता अभियान

BJP will run Tiranga Yatra and public awareness campaign from 10 to 15 August
 
भाजपा 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाएगी। इस दिन मौन जुलूस, प्रदर्शनी और विभाजन पीड़ितों से भेंट जैसे कार्यक्रम जिलों में आयोजित किए जाएंगे।  इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में हुई संगठनात्मक बैठक में अभियान की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा:  “हर घर तिरंगा अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्र चेतना को जाग्रत करने वाली प्रेरणादायी पहल है। कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है कि वे इसे केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जन आंदोलन में रूपांतरित करें।”  उन्होंने यह भी कहा कि संगठन की रीढ़ बूथ अध्यक्ष और पन्ना प्रमुख हैं, जिनके नेतृत्व में हर मतदाता तक पहुँचना और अभियान को सफल बनाना प्राथमिक लक्ष्य है।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक, एवं संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर के वरिष्ठ नेता ऋतुराज सिन्हा और ओम पाठक ने भी इस बैठक में भाग लिया और विचार साझा किए।

लखनऊ डेस्क (अम्बरीष कुमार सक्सेना)।  भारतीय जनता पार्टी ने "हर घर तिरंगा अभियान" को व्यापक जनांदोलन में बदलने की दिशा में बड़ी पहल की है। पार्टी 10 से 12 अगस्त तक प्रदेश के प्रत्येक मण्डल में तिरंगा यात्रा निकालेगी, जिसमें युवा मोर्चा और महिला मोर्चा की भागीदारी प्रमुख रहेगी।

इसके अतिरिक्त, 12 से 14 अगस्त तक स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े ऐतिहासिक स्थलों एवं स्मारकों के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा, जिसके उपरांत वहां पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। 13 से 15 अगस्त के बीच सभी घरों, कार्यालयों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को सौंपी गई है।

gthj

भाजपा 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाएगी। इस दिन मौन जुलूस, प्रदर्शनी और विभाजन पीड़ितों से भेंट जैसे कार्यक्रम जिलों में आयोजित किए जाएंगे। इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में हुई संगठनात्मक बैठक में अभियान की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा:हर घर तिरंगा अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्र चेतना को जाग्रत करने वाली प्रेरणादायी पहल है। कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है कि वे इसे केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जन आंदोलन में रूपांतरित करें।

उन्होंने यह भी कहा कि संगठन की रीढ़ बूथ अध्यक्ष और पन्ना प्रमुख हैं, जिनके नेतृत्व में हर मतदाता तक पहुँचना और अभियान को सफल बनाना प्राथमिक लक्ष्य है।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक, एवं संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर के वरिष्ठ नेता ऋतुराज सिन्हा और ओम पाठक ने भी इस बैठक में भाग लिया और विचार साझा किए।

Tags