CBSE Board 10th Result 2024 को लेकर बड़ा UPDATE, तारीखों का हुआ ऐलान!

Class 10 CBSE Result 2024 Date
CBSE Board Result 2024

CBSE Board Result 2024

CBSE 10th Result

10 CBSE Result 2024

CBSE 10th Board Exam Result Announcement Date: मई जून आते ही सभी छात्रों के दिल की धड़कने तेज होने लगती है। हो भी क्यों न.. यह मौसम ही परीक्षा परिणामो का है। ऐसा ही हाल केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board of Secondary Education) के छात्रों का है। देश भर के लाखो छात्र अपनी दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणामो का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में CBSE 10th Board Exam Result की घोषणा आज यानी शुक्रवार, 3 मई 2024 को जारी किए जाने की संभावनाएं जताई है।

आएये जानते हैं क्या सच में आज ही रिजल्ट जारी किये जायेंगे..?

बता दें कि सीबीएसई द्वारा सेकेंडरी (क्लास 10) की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से 13 मार्च 2024 तक आयोजित कराई गयी थी। इसी बीच केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने परिणाम सम्बंधित सूचना जारी की है और आज परिणाम जारी होने के कयासों पर पूर्ण विराम लगा दिया 

कब घोषित होंगे CBSE Board 10th Result 2024?

ज्यादातर राज्य जैसे मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश एवं अन्य राज्यों में बोर्ड परीक्षाओं के परिणामो की घोषणा हो चुकी है। ऐसे में सीबीएसई के लाखो छात्र अपने रिजल्ट्स को लेकर काफी एक्साइटेड हैं और सोशल मीडिया में सवाल पूछ रहें हैं, की भाई हमारे रिजल्ट कब आएंगे..। इसी बीच सीबीएसई ने दसवीं बोर्ड रिजल्ट को लेकर अपनी ऑफिसियल वेबसाइट पर अपडेट जारी किया है। बोर्ड द्वारा साँझा की गई सूचना के अनुसार सीबीएसई दसवीं बोर्ड परिणाम 20 मई 2024 के बाद जारी किए जाएंगे।

CBSE Board Class 10th Result 2024: पिछले वर्षों का ट्रेंड जानें 

CBSE Secondary Board Exam Result  Dates Trend: सीबीएसई माध्यमिक बोर्ड परीक्षा परिणाम ट्रेंड की बात की जाए तो 2023 में रिजल्ट 12 मई को घोषित हुआ। तो वहीं 2022 में जब बोर्ड परीक्षा दो चरणों में हुई थी तो टर्म 1 के रिजल्ट 19 मार्च को और टर्म 2 के 22 जुलाई को जारी किए गए थे।

2023 - May 12
2022 Term 1 – 19 March
2022 Term 2 – 22 July
2021 - 30 July
2020 - 13 July
2019 - May 2
2018 - 26 May
2017 - May 28
2016 - May 21
2015 - May 25

 

Share this story