सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में एस.के.डी. एकेडमी का शानदार प्रदर्शन

S.K.D in CBSE Class 12 Board Exam 2026 Academy's brilliant performance
 
yi8y

Lucknow, 13 मई 2026: SKD Academy ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता की परंपरा को कायम रखते हुए सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में शानदार परिणाम हासिल किए हैं। विज्ञान, वाणिज्य और मानविकी वर्ग के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों में Anamika Yadav ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं Unnati Tiwari ने 95.8 प्रतिशत, Sanidhya Gupta ने 94.4 प्रतिशत, Mudit Singh ने 94.2 प्रतिशत तथा Nimit Dwivedi ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए Manish Singh, निदेशक, एस.के.डी. ग्रुप ऑफ एजुकेशन ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

hio9u8

विद्यालय प्रशासन ने यह भी जानकारी दी कि जो विद्यार्थी अपने अंकों के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें संस्था की ओर से पूरा सहयोग और आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। बोर्ड परीक्षा परिणामों के विश्लेषण के दौरान यह पाया गया कि विशेष रूप से विज्ञान और अंग्रेजी विषयों में पुनर्मूल्यांकन की आवश्यकता महसूस की जा रही है। ऐसे में विद्यालय विद्यार्थियों को इस प्रक्रिया में हर संभव सहायता उपलब्ध कराएगा, ताकि उनके उच्च शिक्षा संस्थानों और प्रवेश परीक्षाओं में चयन व रैंकिंग पर सकारात्मक प्रभाव पड़ सके।

7897

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि मेधावी विद्यार्थियों को जुलाई 2026 में आयोजित होने वाले एक भव्य सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर S. K. D. Singh, Manish Singh, Nisha Singh तथा Kusum Batra ने विद्यार्थियों की लगन, समर्पण और मेहनत की सराहना करते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Tags