फायर सर्विस वीक के अंतिम दिन सिविल डिफेंस ने गोमतीनगर में चलाया जागरूकता अभियान
 

Civil Defense launched awareness campaign in Gomtinagar on the last day of Fire Service Week.
Civil Defense launched awareness campaign in Gomtinagar on the last day of Fire Service Week.
उत्तर प्रदेश डेस्क लखनऊ ( आर एल पाण्डेय )। लखनऊ के गोमतीनगर स्थित प्रकाश बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज विशाल खंड -1, में प्रखण्ड गोमती नगर सिविल डिफेंस लखनऊ द्वारा शासन के निर्देशानुसार फायर सर्विस वीक -2024 के अंतर्गतआग से बचाव हेतु छात्र छात्राओं को जागरूक किया गया।

गौरतलब है कि प्रतिवर्ष 14 अप्रैल को फायर सुरक्षा दिवस मनाया जाता है। जिसके क्रम में शासन द्वारा 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में फायर सर्विस वीक मनाये जाने के आदेश किए गए है। लखनऊ सिविल डिफेंस के राष्ट्रपति पदक से सम्मानित सीनियर असिस्टेंट डिप्टी कंट्रोलर मनोज वर्मा ने बताया कि शासन ने उत्तर प्रदेश के विभिन्न सिविल डिफेंस नगरों में अग्नि सुरक्षा सप्ताह को जोर शोर से मनाने के आदेश दिए हैं, जिसके तहत नगरों में अग्नि विषय पर गोष्ठियां, जागरूकता कार्यक्रम, रैलियां, सैद्धांतिक और प्रायोगिक प्रशिक्षण  प्रदान किए जा रहे हैं। लखनऊ सिविल डिफेंस द्वारा भी राजधानी स्थित विभिन्न स्कूल-कॉलेजो में जागरूकता हेतु 'फायर' पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
 लखनऊ सिविल डिफेंस की उपनियंत्रक अनिता प्रताप के आदेशानुसार व चीफ वार्डन अमरनाथ मिश्रा की अगुवाई में सीनियर असिस्टेंट डिप्टी कंट्रोलर सुमित मौर्य और मनोज वर्मा द्वारा प्रकाश बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज विशाल खंड -1 गोमती नगर में 80 छात्र, छात्राओं एव स्कूल स्टाफ को आग से बचाव के लिए जागरूक किया गया। जिसमे उनको आग विषय पर विस्तृत जानकारी दी गई, आग के स्वरूप और उन पर कैसे नियंत्रण करते है व आग बुझाने के लिए प्रयोग किए जाने वाले अग्निशमक  उपकरणों को कैसे चलाते है, की प्रायोगिक जानकारी दी गई। बाद में छात्र छात्राओं और विद्यालय के अध्यापक अध्यापिकाओं ने आग बुझाने का प्रैक्टिकल भी किया। बाद में आग विषय पर एक प्रश्नोत्तरी भी आयोजित की गई, जिसमे प्रथम, द्वितीय और तृतीय आने वाले विद्यालय के छात्र छात्राओं को पुरुस्कृत किया गया।

फायर सर्विस वीक 2024 समापन कार्यक्रम पर आयोजक  पूर्व वार्डन नफीस अहमद एवम विद्यालय प्रबंधक आर.डी. मौर्य द्वारा सिविल डिफेंस के अधिकारियों का बुके देकर स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया गया। फायर सर्विस वीक 2024 अभियान मे गोमतीनगर के पूर्व वार्डन वारिस अली खान, पूर्व स्टाफ अफसर गोमती नगर, आशीष कुमार, सज्जन अली, शाजिया सिद्दीकी, एवं सद्दाम के द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया गया।  इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य तृप्ति सिंह,  आरती त्रिपाठी, शीतल सक्सेना, सुनीता, शालिनी श्रीवास्तव आदि स्कूल स्टाफ उपस्थित थे।

Share this story