सिविल डिफेंस ने गोमतीनगर में स्थापना दिवस पर जागरूकता रैली निकाली
रैली स्कूल प्रांगण विशाल खंड-4, से होते हुए कैप्टन मनोज पांडे चौराहा से वापसी लिंक रोड विशाल खंड 5 से होते हुए स्कूल प्रांगण पर समाप्त हुई। इस बीच रैली में शामिल 250 से ज्यादा छात्र छात्राओं ईस्ट एंड वेस्ट सिविल डिफेंस इस द बेस्ट, जीवन सुरक्षा नागरिक सुरक्षा सहित कई नारो के द्वारा जनता से अधिक से अधिक संख्या में सिविल डिफेंस से जुड़ने की अपील की।
रैली के दौरान विद्यालय के बच्चो ने कैप्टन मनोज पांडेय चौराहे पर मानव श्रृंखला बनाकर लोगो का ध्यान आकृष्ट किया। रैली समापन पर स्कूल प्रांगण में राष्ट्रपति पदक से सम्मानित लखनऊ के सीनियर असिस्टेंट डिप्टी कंट्रोलर मनोज वर्मा ने उपस्थित छात्र छात्राओं को सिविल डिफेंस की शपथ दिलाई। शपथ के बाद उन्होंने सिविल डिफेंस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान परिपेक्ष्य में सिविल डिफेंस की महत्ता बहुत बढ़ गई है।
देश को बाह्य शत्रु के साथ साथ आंतरिक शत्रुओं से भी सजग रहने की आवश्यकता है। इसलिए प्रत्येक नागरिक को सिविल डिफेंस से राष्ट्र हित में जुड़ना चाहिए।