पुलिस महानिदेशक, अपराध शाखा, अपराध अनुसंधान विभाग, उ०प्र० एवं पुलिस महानिदेशक, साइबर काइम, उ०प्र० अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त

Director General of Police, Crime Branch, Crime Research Department, Uttar Pradesh and Director General of Police, Cyber Crime, Uttar Pradesh retired after completing the age of superannuation.
ggg
उत्तर प्रदेश डेस्क लखनऊ ( आर एल पाण्डेय )। आज दिनांक 30.04.2024 को श्री आनन्द कुमार, पुलिस महानिदेशक, अपराध शाखा, अपराध अनुसंधान विभाग, उ०प्र० लखनऊ एवं श्री सुभाष चन्द्र, पुलिस महानिदेशक, साइबर काइम, उ०प्र० लखनऊ, अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए।

श्री प्रशान्त कुमार पुलिस महानिदेशक, उ०प्र० द्वारा पुलिस मुख्यालय में आयोजित विदाई समारोह में सेवानिवृत्त अधिकारीगण को मोमेन्टो भेंट किया गया तथा सेवा काल के दौरान किये गये कार्यों की सराहना करते हुए उनके एवं उनके परिवार के सुख, समृद्धि एवं उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गयी। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारीगण द्वारा अपने तैनाती के समय के संस्मरण साझा किये गये।

श्री आनन्द कुमार, पुलिस महानिदेशक, अपराध शाखा, अपराध अनुसंधान विभाग, उ०प्र० लखनऊ का जन्म 04 अप्रैल 1964 को पटना (बिहार) में हुआ था। वर्ष 1988 में 'भारतीय पुलिस सेवा' में चयनित हुये। प्रशिक्षणोपरान्त सहायक पुलिस अधीक्षक गोरखपुर, पुलिस अधीक्षक नगर गाजियाबाद, पुलिस अधीक्षक जनपद रायबरेली, मुजफ्फरनगर, हरिद्वार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून, गौतमबुद्धनगर, ई०ओ०डब्ल्यू० मेरठ, सेनानायक 41वीं वाहिनी पीएसी एवं 44वीं वाहिनी पीएसी के पदों पर नियुक्त रहे। वर्ष 2001 में केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर प्रस्थान कर गये। वर्ष 2008 में केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस आने के उपरान्त पुलिस उप महानिरीक्षक अभिसूचना मुख्यालय उ०प्र० लखनऊ, पुलिस उप महानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र के पदों पर नियुक्त रहे। वर्ष 2008 में ही 'पुलिस महानिरीक्षक के पद पर प्रोन्नत होकर पुलिस महानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक, उ०प्र०, सचिव गृह उ०प्र० शासन लखनऊ के पदों पर नियुक्त रहे। वर्ष 2011 में केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर पुनः प्रस्थान कर गये।

केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से वर्ष 2016 में वापस आने के उपरान्त 'अपर पुलिस महानिदेशक' डा० भीमराव अम्बेडकर पुलिस अकादमी मुरादाबाद के पद पर नियुक्त हुये। इसके उपरान्त अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन एवं अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था, उ०प्र० के पदों पर नियुक्त रहे। वर्ष 2019 में पुलिस महानिदेशक' के पद पर प्रोन्नत होकर पुलिस महानिदेशक, कानन एवं व्यवस्था, उ०प्र०, कारागार प्रशासन एवं 10
सुधार सेवायें उ०प्र०, फायर सर्विस, उ०प्र०, सहकारिता प्रकोष्ठ, उ०प्र० के पदों पर नियुक्त रहे। वर्तमान में पुलिस महानिदेशक, सी०बी०सी०आई०डी० उ०प्र० लखनऊ के पद पर नियुक्त रहे।

दिनांक 26.04.2003 को पुलिस स्पेशल ड्यूटी मेडल, गणतन्त्र दिवस 2009 के अवसर पर सराहनीय सेवा के लिये पुलिस पदक, गणतन्त्र दिवस 2017 के अवसर पर विशिष्ट सेवाओं के लिये राष्ट्रपति का पुलिस पदक, स्वतन्त्रता दिवस 2017 के अवसर पर पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह सिल्वर, स्वतन्त्रता दिवस 2018 के अवसर पर प्रशंसा चिन्ह गोल्ड, दिनांक 03.09.2018 को पराकम पदक, गणतन्त्र दिवस 2019 केअवसर पर वीरता का पुलिस पदक, दिनांक 05.03.2019 को कुम्भ सेवा पदक, स्वतन्त्रता दिवस 2019 के अवसर पर पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह प्लेटिनम, मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पदक एवं स्वतन्त्रता दिवस 2021 के अवसर पर अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है।

श्री सुभाष चन्द्र, पुलिस महानिदेशक, साइबर काइम, उ०प्र० लखनऊ, का जन्म 10 अप्रैल 1964 को सोनीपत (हरियाणा) में हुआ था। वर्ष 1990 में 'भारतीय पुलिस सेवा में चयनित हुये। प्रशिक्षणोपरान्त सहायक पुलिस अधीक्षक मेरठ, अलीगढ़, पुलिस अधीक्षक नगर अलीगढ़, पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव, भदोही, ललितपुर, प्रतापगढ़, बहराइच, आजमगढ़, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर, वाराणसी, पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू कानपुर नगर, सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ, सी०बी०सी०आई०डी० मुख्यालय लखनऊ, मानवाधिकार उ०प्र० लखनऊ, रेलवे लखनऊ, सेनानायक 35वीं वाहिनी पीएसी एवं 42वीं वाहिनी पीएसी के पदों पर नियुक्त रहे। वर्ष 2005 में पुलिस उप महानिरीक्षक' के पद प्रोन्नत होकर पुलिस उप महानिरीक्षक लखनऊ परिक्षेत्र, पुलिस उप महानिरीक्षक पीटीएस मुरादाबाद, डिप्टी कमाण्डेंट जनरल होमगार्डस लखनऊ के पदों पर नियुक्त रहे। वर्ष 2010 में 'पुलिस महानिरीक्षक' के पद पर प्रोन्नत होकर पुलिस महानिरीक्षक होमगार्डस लखनऊ, पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ परिक्षेत्र एवं पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ जोन के पदों पर नियुक्त रहे। वर्ष 2014 में 'अपर पुलिस महानिदेशक' के पद पर प्रोन्नत होकर अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन एवं अपर पुलिस महानिदेशक पीएसी उ०प्र० लखनऊ के पदों पर नियुक्त रहे। वर्ष 2016 में केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर प्रस्थान कर गये। नवम्बर 2021 में केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस आने के उपरान्त अपर पुलिस महानिदेशक, साइबर काइम उ०प्र० के पद पर नियुक्त हुये तथा वर्ष 2023 में वहीं पर प्रोन्नत होकर विशेष पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिदेशक के पद पर नियुक्त रहे। स्वतन्त्रता दिवस 2006 के अवसर पर दीर्घ एवं सराहनीय सेवाओं के लिये पुलिस पदक, स्वतन्त्रता दिवस 2014 के अवसर पर विशिष्ट सेवाओं के लिये राष्ट्रपति का पुलिस पदक, स्वतन्त्रता दिवस 2014 के अवसर पर ही पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह सिल्वर एवं स्वतन्त्रता दिवस 2022 के अवसर पर पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह गोल्ड से सम्मानित किया गया है।

Share this story