मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में “किसान संवाद” — गन्ना मूल्य वृद्धि पर बाराबंकी के किसानों ने जताया आभार
“Kisan Samvad” under the leadership of Chief Minister Yogi Adityanath – Farmers of Barabanki express gratitude for the increase in sugarcane prices
Thu, 30 Oct 2025

लखनऊ, 30 अक्तूबर। गन्ना मूल्य में ऐतिहासिक वृद्धि के उपलक्ष्य में आज मुख्यमंत्री आवास, लखनऊ में “किसान संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए किसान प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज का अभिनंदन करते हुए उनके प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री कामेश्वर सिंह और रामबाबू द्विवेदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हल एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर धन्यवाद ज्ञापित किया। किसानों ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने गन्ने के समर्थन मूल्य में ₹30 प्रति क्विंटल की वृद्धि कर एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है, जिससे राज्य के गन्ना किसानों को लगभग ₹3000 करोड़ का अतिरिक्त लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर कहा कि, “किसानों की समृद्धि ही राज्य की प्रगति का आधार है। सरकार किसानों की आय दोगुनी करने और कृषि को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सतत प्रयास कर रही है।”
बाराबंकी के किसानों की सक्रिय भागीदारी
इस संवाद कार्यक्रम में बाराबंकी जिले से आए किसानों का प्रतिनिधिमंडल भी शामिल हुआ।
प्रतिनिधिमंडल में अशोक कुमार, आशुतोष नवीन, आशीष वर्मा, राम मूर्ति निषाद, रवि उपाध्याय, भवन कुमार, राजा राम निषाद, राकेश मिश्र, रामनाथ कोरी, धरासिंह यादव, विनोद वर्मा और हंसराज त्रिपाठी सम्मिलित रहे।
कार्यक्रम के दौरान राजेश पांडेय, रामसहाय और संतोष बाजपेई (अमोली हिसामपुर) ने मुख्यमंत्री जी के समक्ष किसानों की विभिन्न समस्याओं और सुझावों को विस्तार से प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष श्री कामेश्वर सिंह, अशोक शुक्ला, अमित सिंह, श्रवण शुक्ला सहित अनेक जनप्रतिनिधि, किसान नेता और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
