LK Advani Bharat Ratna : लालकृष्ण आडवाणी को घर पर भारत रत्न देने क्यों गई राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू? जानिए कारण 

 lk-advani-bharat-ratna-president-murmu-visited-his-house-to-honor-him 
LK Advani Bharat Ratna : लालकृष्ण आडवाणी को घर पर भारत रत्न देने क्यों गई राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू? जानिए कारण 
LK Advani Bharat Ratna : बीते शनिवार 30 मार्च को भारत की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में भारत रत्न सम्मान से 5 दिग्गजों को सम्मानित किया. इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्री भी मौजूद रहे. भारत रत्न से जिन दिगज्जों को सम्मानित किया गया उनमें बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर, भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह तथा पी.वी. नरसिम्हा राव, प्रख्यात कृषि वैज्ञानिक एम.एस. स्वामीनाथन शामिल हैं. हालांकि, इस सम्मान समारोह में लालकृष्ण आडवाणी नहीं पहुंच सके. ऐसा क्या हुआ कि आडवाणी इस सम्मान समारोह में मौजूद नहीं थे. चलिए आपको बताते हैं

क्यों राष्ट्रपति भवन नहीं पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी?

भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी को बीते शनिवार 30 मार्च को भारत रत्न सम्मान से सम्मानित किया जाना था. लेकिन वह अस्वस्थ होने के कारण राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए. 

राष्ट्रपति ने खुद घर जाकर किया सम्मानित

ऐसे में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार, 31 मार्च को लालकृष्ण आडवाणी के घर जाकर उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया. खबर है कि इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे. साथ ही कई दिग्गज नेताओं ने LK Advani को Bharat Ratna मिलने पर उन्हें बधाई भी दी.   

लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित क्यों किया गया?

भाजपा के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किये जाने के पीछे कई मायने हैं. साल 1991 में लालकृष्ण आडवाणी ने सोमनाथ से अयोध्या तक अपनी रथयात्रा को लेकर चर्चा में आये. आज अयोध्या राम मंदिर का निर्माण उसी यात्रा का प्रमाण है. आडवाणी की रथयात्रा के समय नरेंद्र मोदी को गुजरात चरण की तैयारी करने की ज़िम्मेदारी दी गई थी. कुछ जानकारों का मानना है कि आडवाणी ने पीएम मोदी को गुजरात का मुख्यमंत्री बनाने में भी अहम भूमिका निभाई है. ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें भारत रत्न देकर उनका आभार प्रकट किया है. 

कौन हैं लालकृष्ण आडवाणी 

विकिपीडिया की जानकरी के अनुसार, लालकृष्ण आडवाणी का जन्म 8 नवम्बर 1927 को हुआ था. आज भाजपा, जो देश की सत्ताधारी पार्टी है, उस पार्टी के गठन में आडवाणी का योगदान सर्वोपरि बताया जाता है. वो अपने राजनीतिक करियर में कई बार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं. भारतीय संसद में एक अच्छे सांसद के रूप में आडवाणी अपनी भूमिका के लिए भी तारीफों के पात्र रहे. हाल ही में भारत सरकार ने उन्हें भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देने की घोषणा की थी.  

अब तक 50 लोगों को मिल चुका है 'भारत रत्न' 

 
साल           भारत रत्न से सम्मानित दिगज्ज

1954    चक्रवर्ती राजगोपालाचारी
1954    सर्वपल्ली राधाकृष्णन
1954    सर सीवी रमन 
1955    भगवान दास
1955    एम. विश्वेश्वरैया
1955    जवाहर लाल नेहरू
1957    गोविंद वल्लभ पंत
1958    धोंडो केशव कर्वे
1961    बिधान चंद्र रॉय
1961    पुरुषोत्तम दास टंडन
1962    डॉ राजेंद्र प्रसाद
1963    डॉ जाकिर हुसैन
1963    पांडुरंग वामन काणे
1966    लाल बहादुर शास्त्री
1971    इंदिरा गांधी
1975    वीवी गिरी
1976    के कामराज
1980    मदर टेरेसा
1983    आचार्य विनोबा भावे
1987    खान अब्दुल गफ्फार खान
1988    एम जी रामचंद्रन
1990    भीमराव अंबेडकर
1990    नेल्सन मंडेला
1991    राजीव गांधी
1991    सरदार वल्लभ भाई पटेल
1991    मोरारजी देसाई
1992    मौलाना अबुल कलाम आजाद
1992    जेआरडी टाटा
1992    सत्यजीत रे
1997    गुलजारीलाल नंदा
1997    अरुणा आसफ अली
1997    एपीजे अब्दुल कलाम
1998    एमएस सुब्बुलक्ष्मी
1998    चिदम्बरम सुब्रमण्यम
1999    जयप्रकाश नारायण
1999    अमर्त्य सेन
1999    गोपीनाथ बोरदोलोई
1999    पंडित रविशंकर
2001    लता मंगेशकर
2001    बिसमिल्लाह खान
2009    भीमसेन जोशी
2014    सीएनआर राव
2014    सचिन तेंदुलकर
2015    मदन मोहन मालवीय
2015    अटल बिहारी वाजपेयी
2019    प्रणब मुखर्जी
2019    नानाजी देशमुख
2019    भूपेन हजारिका
2024    कर्पूरी ठाकुर
2024    लालकृष्ण आडवाणी
2024    चौधरी चरण सिंह
2024    पीवी नरसिम्हा राव
2024    डॉ एमएस स्वामीनाथन

Share this story