होली हमारे जीवन में प्रसन्नता, ऐश्वर्य और ईश्वर भक्ति के रंग लेकर आए: डॉ एम एल गुप्ता 

Holi brings colors of happiness, prosperity and devotion to God in our lives: Dr. ML Gupta
Holi brings colors of happiness, prosperity and devotion to God in our lives: Dr. ML Gupta
हरदोई (अम्बरीष कुमार सक्सेना)अखिल भारतीय सर्व वैश्य एकता महासभा ने फूलों की होली खेलकर होली मिलन समारोह मनाया।इस अवसर पर समाजसेवी डॉ एम एल गुप्ता ने कहा कि होली हमारे जीवन में प्रसन्नता, ऐश्वर्य और ईश्वर भक्ति के रंग लेकर आए।
कार्यक्रम में डॉक्टर श्री प्रकाश गुप्ता एवं डॉक्टर मुरारी लाल गुप्ता ने श्री गणेश के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया।


इसी के साथ ही कार्यक्रम के आयोजक ,संयोजक एवं मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह राणा एवं उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना गुप्ता शाहबाद नगर अध्यक्ष श्रीमती पल्लवी ओमर एवं उनकी टीम ने गणपति आरती करके कार्यक्रम का शुभारंभ करवाया।कार्यक्रम में सजातीय बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया तथा बाहर से आई बड़े बालाजी की टीम ने आकर्षक बालाजी महाराज एवं श्री कृष्ण राधा के गीतों पर मनमोहक नृत्य किया।

इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री श्रीमती रजनी तिवारी जी भी उपस्थित रही और उन्होंने कार्यक्रम की सुंदर शब्दों में सराहना की। होली मिलन उत्सव में अखिल भारतीय सर्व वैश्य एकता महासभा की हरदोई मंडल टीम से बॉबी ओमर एवं संगीता गुप्ता तथा शाहजहांपुर टीम से रीता रानी गुप्ता , कुमुद गुप्ता, प्रभा गुप्ता एवं संतोष गुप्ता भी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों को संरक्षिका विभा गुप्ता ,अनीता गुप्ता ,मीनू गुप्ता एवं शशि गुप्ता ने शाल प‌हनाकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर हमारे क्षेत्र के सांसद जयप्रकाश रावत जी भी उपस्थित रहे और उन्होंने होली मिलन कार्यक्रम का आनंद लिया एवं सभी को बधाइयां प्रस्तुत की।

अंत में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह राणा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और बताया की हर वर्ष इस तरीके के कार्यक्रम होते रहते हैं जिससे कि समाज में एकता का समागम होता है।इस अवसर पर सभी पदाधिकारी ने भाग लिया उदय गुप्ता ऑडिटर सुवीन गुप्ता व आलोक गुप्ता जितेन्द्र गुप्ता, तरंग गुप्ता, राजेश गुप्ता ,श्याम जी गुप्ता, विशाल गुप्ता ने शाहजहांपुर से आए जिला अध्यक्ष राम प्रकाश गुप्ता महानगर अध्यक्ष राजीव गुप्ता जी का भी सम्मान किया । महामंत्री प्रिंस गुप्ता का विशेष योगदान रहा।
 नगर के प्रतिष्ठित एवं गणमान्य व्यक्ति श्री जयप्रकाश गुप्ता एडवोकेट, वसंत गुप्ता एडवोकेट,रामेश्वर दयाल गुप्ता अमित कुमार गुप्ता, मनोज कुमार गुप्ता, आदेश कुमार गुप्ता,अमन गुप्ता, दीपक गुप्ता ,सचिन गुप्ता, अर्जुन गुप्ता उपकर्ष गुप्ता एवं अखिल भारतीय वैश्य एकता महासभा की पूरी टीम उपस्थिति रही।

Share this story