आदर्श नगरपालिका बलरामपुर में नामांतरण पत्रावली शून्य

Transfer files zero in Adarsh ​​Nagarpalika Balrampur
 
Transfer files zero in Adarsh ​​Nagarpalika Balrampur
बलरामपुर। आदर्श नगरपालिका बलरामपुर में यह पहली बार है जब अधिकारी कर्मचारी समय सीमा से पहले कोई कार्य संपादित करते नजर आ रहे है। नगरपालिका परिषद में न्यायालय में लंबित मामलों को छोड़कर सभी नामांतरण की फाइलों को निष्पादित कर दिया गया है।


 यह जानकारी देते हुए आदर्श नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह ने बताया की पालिका में लंबित नामांतरण की पत्रावलियों का निस्तारण कर दिया गया है।  न्यायालय ने लंबित विवादित फाइल शेष है, जिन पर भी तेजी से कार्य किया जा रहा है। अति शीघ्र उन्हें भी निस्तारित कर दिया जाएगा। 

कर्मचारी होते है पुरस्कृत

डीपी सिंह बताते है कि पालिका अध्यक्ष डॉ धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू ने एक नई पहल की शुरुआत की है। जिसके तहत पालिका का जो भी कर्मचारी समय सीमा के भीतर अपने काम को पूरा करते है उसे पालिका अध्यक्ष द्वारा पुरस्कृत किया जाता है। वही समय से कार्य संपादित न होने पर कार्यवाही भी की जाती है।

अधिशासी अधिकारी का रहा महत्वपूर्ण योगदान

वरासत फाइल के शत प्रतिशत  कार्य संपादित करने में नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी लाल चंद मौर्य का कुशल नेतृत्व का बहुत ही लाभ मिला है। जिसके चलते नगर पालिका में सभी कार्य समय से निस्तारित हो रहे है। इससे पूर्व में नगरपालिका में कार्य करवाने के लिए जनमानस को नाकोंचने चबाने पड़ते थे।

Tags