IPL 2018 मुंबई के ओपनर्स ने दिलाई तेज शुरुआत लुईस-यादव क्रीज पर जमे हुए है
Apr 13, 2018, 23:06 IST
डेस्क-IPL 2018 में शनिवार का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। जिसे मुंबई के सलामी बल्लेबाजों ने पूरी तरह गलत साबित कर दिया। 7 ओवर्स में ही टीम का स्कोर 87 रन हो चुका है। ईविन लुईस 20 गेंद पर 38 न तो सूर्यकुमार यादव 22गेंद पर 43 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है।
- इसके पहले दोनों ही टीमों में 2-2 बदलाव किए। दिल्ली डेयरडेविल्स ने क्रिस मॉरिस और कॉलिन मुनरो की जगह जेसन रॉय और डेन क्रिश्चियन को टीम में शामिल किया है।
- दूसरी ओर मुंबई इंडियंस ने बेन कटिंग की जगह अकीला धनंजय और प्रदीप सांगवान की जगह हार्दिक पांड्या को खिलाया है।