शेखर कुमार बने सर्वधर्माय संस्थानम के प्रदेश अध्यक्ष

सर्वसम्मति से चयन, समाज में सद्भाव और संवाद को बढ़ावा देने का संकल्प
 
सर्वसम्मति से चयन, समाज में सद्भाव और संवाद को बढ़ावा देने का संकल्प

लखनऊ: विभिन्न धर्मों एवं समुदायों के प्रबुद्ध व्यक्तियों की लगातार बैठकों और विचार-विमर्श के बाद सर्वधर्माय संस्थानम के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए समाजसेवी शेखर कुमार को सर्वसम्मति से चुना गया। इस निर्णय में मुर्तज़ा अली, अनूप श्रीवास्तव, आर्किटेक्ट सुनील कुमार श्रीवास्तव, वीरेंद्र जी, गुरचरण सिंह, सुनीता श्रीवास्तव, संजय कुमार, सर्वेश श्रीवास्तव, धर्मेंद्र साहू, विजय सिंह, अनिल श्रीवास्तव, नरेश प्रधान, अमिताभ श्रीवास्तव, अमिताभ अस्थाना, कमल अग्रवाल, सुमित सिंह, विवेक जी, डॉ. नीरज जैन, आलोक सेठीवाल, मनोज कुमार और राकेश रंजन सहित अनेक प्रतिष्ठित लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रेस वार्ता के दौरान संरक्षक अनूप श्रीवास्तव, आर्किटेक्ट सुनील कुमार श्रीवास्तव और मुर्तज़ा अली ने आधिकारिक रूप से शेखर कुमार को प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया।

समाज में सद्भाव स्थापित करने का लक्ष्य

अध्यक्ष बने शेखर कुमार ने अपने विचार रखते हुए कहा कि विभिन्न धर्मों और समुदायों के बीच मौजूद छोटी-छोटी गलतफहमियों को संवाद और समझ के माध्यम से दूर करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा—हमारा उद्देश्य सभी धर्मों/सम्प्रदायों की सकारात्मक विचारधाराओं को एक मंच पर लाना है, ताकि आपसी मनमुटाव दूर हो और समाज में भाईचारा तथा राष्ट्रीय एकता को मजबूत किया जा सके।”

गणमान्य व्यक्तियों ने जताया समर्थन

महंत देव्या गिरी ने नए अध्यक्ष के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि सामाजिक सौहार्द बढ़ाने के लिए ऐसा मंच आज के समय की जरूरत है। श्रीमती समता बाफिला ने भी विचार साझा करते हुए कहा किसमाज में सकारात्मकता तभी बढ़ेगी जब हम गलतफहमियों और नकारात्मक सोच को त्यागकर सामूहिक हित में कार्य करेंगे।”श्री राम प्रपत्तिपीठाधीश्वर स्वामी (डॉ.) सौमित्रि प्रपन्नाचार्य ने अपने उद्बोधन में कहा ईश्वर तक पहुँचने के मार्ग अलग हो सकते हैं, परंतु अंतिम गंतव्य सबका एक ही है। सभी मार्गों और सभी धर्मों का सम्मान करना ही सर्वधर्म समभाव है।”

नई कार्यकारिणी की घोषणा

शेखर कुमार ने बताया कि संगठन की नई संरचना इस प्रकार है:

  • चीफ पैट्रन

​​​​​​​

अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चक्रपाणि महाराज
  • पैट्रन:

    • डॉ. सौमित्रप्रपन्नाचार्य

    • महंत देव्या गिरी

    • उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सरदार परमिंदर सिंह

    • समता बाफिला

    • मुर्तज़ा अली

    • रमेश मैसी

    • अनूप श्रीवास्तव

    • आर्किटेक्ट सुनील कुमार श्रीवास्तव

  • प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष: मुर्तज़ा अली

  • प्रदेश उपाध्यक्ष: सुनीता श्रीवास्तव, प्रमिला मिश्रा

  • प्रदेश महामंत्री: आसिफ किदवई

नई कार्यकारिणी ने समाज में सौहार्द, एकता और संवाद को बढ़ावा देने के लिए एक साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

Tags