लखनऊ विश्वविद्यालय में ड्रेस कोड के विरोध में छात्र प्रदर्शन आज

Lucknow University students protest against dress code today
 
लखनऊ विश्वविद्यालय में ड्रेस कोड के विरोध में छात्र प्रदर्शन आज
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थानों में ड्रेस कोड लागू किए जाने के फैसले के खिलाफ छात्रों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में आज लखनऊ विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर छात्र संघ द्वारा एक विशाल विरोध प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम तय किया गया है।

उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल द्वारा प्रदेश के समस्त महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में यूनिफॉर्म (ड्रेस कोड) अनिवार्य करने के संबंध में जो दिशा-निर्देश दिए गए हैं, छात्र उसका शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराएंगे। ​सभी मीडिया कर्मियों, पत्रकारों और छायाकारों से विनम्र अनुरोध है कि वे इस जनहित और छात्र-हित से जुड़े मुद्दे को कवर करने के लिए सादर आमंत्रित हैं। आपकी उपस्थिति और कवरेज से छात्रों की आवाज शासन तक पहुँच सकेगी।

​कार्यक्रम का विवरण

  • ​स्थान: गेट संख्या 1, लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ।
  • ​समय: पूर्वाह्न 11:30 बजे।
  • ​विषय: विश्वविद्यालयों में ड्रेस कोड लागू करने के विरोध में ज्ञापन एवं प्रदर्शन।

निवेदक

शशि प्रकाश मिश्र (एम.ए. छात्र)
लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ
संपर्क सूत्र: +91-6386588737

Tags