29 से 31 मार्च के अवकाश के दिन भी खुलेगें उप निबन्धक कार्यालयः-प्रवीण कुमार यादव
Deputy Registrar office will also open on holidays from 29th to 31st March:- Praveen Kumar Yadav
Mar 28, 2024, 18:28 IST
![Deputy Registrar office will also open on holidays from 29th to 31st March:- Praveen Kumar Yadav](https://aapkikhabar.com/static/c1e/client/86288/uploaded/501b5785b9fa737ce35de6602b17d2f5.jpeg?width=730&height=480&resizemode=4)
हरदोई।सहायक महानिरीक्षक निबन्धन हरदोई प्रवीण कुमार यादव ने बताया है कि वित्तीय वर्ष 2023-24 समाप्ति की ओर अग्रसर है। स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग राजस्व प्राप्ति का एक मुख्य स्त्रोत है। शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है कि शासन द्वारा निर्धारित राजस्व लक्ष्य की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित की जा सके।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में वित्तीय वर्ष 2023-24 की समाप्ति में मात्र 03 दिवस शेष रह गये है जिसमें 29 मार्च 2024 को गुड फाईडे का सार्वजनिक अवकाश है तथा 31 मार्च 2024 को रविवार का अवकाश है। स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग को आवंटित निर्धारित लक्ष्य की शत-प्रतिशत प्राप्ति हेतु 29 मार्च 2024 (गुड फाईडे) एवं 31 मार्च 2024 (रविवार) को उप निबन्धक कार्यालय को खोलने की आवश्यकता है जिससे वित्तीय वर्ष 2023-24 में आवंटित लक्ष्य की अधिक से अधिक प्राप्ति किया जाना सम्भव हो सके तथा जनमानस को भी वित्तीय वर्ष के पूर्व रजिस्ट्री कराने में सुविधा हो सके। अतः 29 से 31 मार्च लगातार तीन दिन समस्त उप पंजीयक कार्यालयों में पंजीयन कार्यवाही संचालित की जायेगी।