आज स्वयंसेवकों द्वारा लगभग 500 किलोग्राम कूड़ा एकत्र कर उसका निस्तारण किया गया

आज स्वयंसेवकों द्वारा लगभग 500 किलोग्राम कूड़ा एकत्र कर उसका निस्तारण किया गया।ट्रस्ट ने आशा व्यक्त की कि आने वाले सफ़ाई सत्रों में स्वयं सेवकों की यें संख्या हज़ारों में बढ़ेगी।नगर निगम ने भी सहयोग किया। कल ही ट्रस्ट को कुछ हाथ उपकरण व ग्लव्स उपलब्ध कराये थे। और आज मौक़े पर कूड़ा निस्तारण गाड़ी भी आई थी।
नमन वसुंधरा ट्रस्ट ने हम उन सभी स्वयंसेवकों का हार्दिक आभार व्यक्त किया, जिन्होंने अपना समय, ऊर्जा और संसाधन समर्पित किए। ट्रस्ट ने इस अभियान के दीर्घकालिक प्रभावों की बात करते हुए तो आशा की कि यह पहल न केवल आज के लिए, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए भी एक स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित करेगी।
प्रतिबद्ध स्वयंसेवकों के प्रमुख समूह में नमन वसुन्धरा संस्थापक ट्रस्टी स्नेहिल लाल और ट्रस्टी शाहबाज़ खान स्वयंसेवक-डॉ. समीर अहमद, डॉ. सिद्धार्थ जे. डेविड, थिएटर अभिनेता, अक्षय दीक्षित, एडवोकेट मणि प्रकाश, सामाजिक कार्यकर्ता खुशनाज़ होमावज़ीर, शुभम श्रीवास्तव संकल्प श्रीवास्तव (सॉफ्टवेयर इंजीनियर), फहद मुशीर-डिजिटल मीडिया मैनेजर, मौली मल्होत्रा, सामाजिक कार्यकर्ता।