14 से 23 जनवरी, 2025 तक आयोजित उत्तरायणी कौथिग के अन्तर्गत खेल-कूद प्रतियोगिताओं का हुआ शुभारंभ

Under Uttarayani Kauthig organized from 14 to 23 January, 2025 Sports competitions started
 
Under Uttarayani Kauthig organized from 14 to 23 January, 2025 Sports competitions started

लखनऊ डेस्क (आर एल पाण्डेय). पर्वतीय महापरिषद द्वारा आयोजित उत्तरायणी कौथिग-2025 (14 से 23 जनवरी, 2025) के अन्तर्गत होने वाली खेल प्रतियोगिताओं का शुभारम्भ भारत रत्न पं0 गोविन्द बल्लभ पन्त पर्वतीय सांस्कृतिक, उपवन, बीरबल साहनी मार्ग में हुआ। खेल प्रतियोगिताओं के पश्चात् श्रद्धेय वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली एवं पूर्व प्रधान मंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेई का जन्म दिन उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया तथा विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पर्वतीय महापरिषद के कार्यकारिणी सदस्यों सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे जिन्होंने अपने दोनों महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर अध्यक्ष गणेश चन्द्र जोशी ने गढ़वाली जी व अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि हमें ऐसे महान नायकों के व्यक्तित्व व कृतित्व से सीख लेकर समाज में काम करना चाहिए। महासचिव महेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि यह सौभाग्य का अवसर है कि हमें वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली एवं पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी बाजपेयी जी का जन्मदिन की महान बेला पर प्रतिवर्ष उत्तरायणी कौथिग का आगाज करते हुए खेल कूद प्रतियोगिताओं के माध्यम से सुभारम्भ होता रहा है। संयोजक के0 एन0 चंदोला ने कहा कि गढ़वाली जी एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे जिन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी तथा निहत्थे लोगों पर गोली चलाने से मना कर दिया। इस अवसर पर अनेक बुद्धिजीवियो ने अपने विचार व्यक्त किए। 
खेल प्रभारी ख्याली सिंह कड़ाकोटी ने बताया कि खेल कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमे निम्न प्रतिभागी विजेता रहेः-
 
इन प्रतियोगिताओं में कुल 411 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
100 मीटर दौड़ः-
05 से 10 आयु वर्षः-
दिव्यांश सिंह-प्रथम, यशिका रावत-द्वितीय, गौरव फुलारा-तृतीय
12 से 15 वर्ष आयु वर्गः-
प्रज्वल सिंह-प्रथम, प्रियांशु रावत-द्वितीय, यश रावत-तृतीय,
नीबू दौड़ः-(महिला)
आरती बिष्ट-प्रथम, दीपा जोशी-़िद्वतीय
100 मीटर महिला दौड़ः-
16 से 25 वर्ष आयु वर्ग
पूजा बोरा-प्रथम, भावना रावत-द्वितीय
26 से 35 वर्ष
आरती बिष्ट-प्रथम, जानकी गोस्वामी-द्वितीय
36 से 45 वर्ष
नीमा बोरा-प्रथम, रेखा अधिकारी-द्वितीय46 से 55 वर्ष
राधा रावत-प्रथम, प्रभा रावत-द्वितीय
55 वर्ष से अधिक
कमला बिष्ट-प्रथम, राधिका मेहर-द्वितीय
पुरूष 100 मीटर
45 से 55 वर्ष
ललित सिंह मनराल-प्रथम, सुन्दर सिंह-द्वितीय, जगत सिंह कार्की-तृतीय
56 से 60 वर्ष
सुदीप जोशी-प्रथम, चन्द्र शेखर सिंह-़िद्वतीय, गोपाल सिंह उपरारी-तृतीय
60 वर्ष अधिक
महेश चन्द्र जोशी-प्रथम, एस0एस0 बोरा-द्वितीय, के0 एस0 बोरा-तृतीय
म्यूजिकल चेयर
गीता सिंह-प्रथम, केशवी चिलवाल-द्वितीय, जानकी गोस्वामी-तृतीय
म्यूजिकल चेयर
गीता सिंह-प्रथम, केशवी चिलवाल-द्वितीय, जानकी गोस्वामी-तृतीय
गोला फेंक (पुरूष)
18 से 45 वर्ष
प्रशांत उप्रेती-प्रथम, जगदीश सिंह-द्वितीय, हरीश अधिकारी-तृतीय
46 से 55 वर्ष
सुन्दर सिंह-प्रथम, जगदीश सिंह-द्वितीय, ललित सिंह-तृतीय
56 वर्ष से अधिक
चन्द्र शेखर सिंह पिलख्वाल-प्रथम, सुदीप जोशी-द्वितीय, राजेन्द्र सिंह-तृतीय
मटकी फोड़-
श्रीमती पुष्पा जोशी
बेलन फेंक
मंजू बिष्ट
 
  खेलों के संचालन मण्डल में बसंत बल्लभ भट्ट, पुष्कर नयाल, गोविन्द बोरा, रमेश उपाध्याय, मंजू पडेलिया शर्मा, गोविन्द सिंह बोरा, देवेन्द्र मिश्रा, गोकुल उप्रेती, सुनील किमोठी, हरीश काण्डपाल, गंगा भट्ट, चित्रा काण्डपाल, सुमन रावत, जितेन्द्र उपाध्याय, महेश जोशी, सुदीप जोशी, नवीन बिष्ट, महेश बिष्ट, दयाल सिंह रावत, जगत कार्की, आनन्द सिंह बिष्ट सहित अनेक लोग थे।
 इस अवसर पर पर्वतीय महापरिषद के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे जिनमें संरक्षक प्रो0 आर0 सी0 पन्त, एन0 के0 उपाध्याय, जे0पी0 डिमरी, राजेन्द्र सिंह रावत, सलाहकार पी0 सी0 पन्त, गोपाल दत्त जोशी, हरीश काण्डपाल, वी0 के0 जोशी, नरेन्द्र सिंह देवड़ी, जी0 डी0 भट्ट, महेन्द्र पन्त,बिशन दत्त जोशी, के0 एन पाठक, के0 एस0 रावत,गोविन्द सिंह बोरा,हेमन्त सिंह गड़िया,गणेश चन्द्र जोशी एडवो0,रमेश चन्द्र उपाध्याय,गोविन्द पाठक, कृष्ण चन्द्र पन्त,देवेन्द्र मिश्रा, डॉ0 भीम सिंह नेगी,ख्याली सिंह कड़ाकोटी,,रवीन्द्र सिंह बिष्ट, राजेश भट्ट,शंकर पाण्डेय,आनन्द सिंह भण्डारी,कमल सिंह नेगी, के0 डी0 पाण्डेय, बसंत बल्लभ चन्दोला बसन्त बल्लभ भट्ट हेमन्त सिंह गड़िया, देवेन्द्र मिश्रा, ख्याली सिंह कड़ाकोटी, के0 एन पाठक, रवीन्द्र सिंह बिष्ट, जानकी अधिकारी, चित्रा काण्डपाल, शंकर पाण्डेय, आनन्द सिंह भण्डारी, भुवन पाण्डेय, हीरा सिंह बिष्ट, बलवंत वॉणगी, हेमा वॉणगी, सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Tags