एक्ट्रेस ही नहीं, वेट्रेस भी रहीं हैं स्मृति ईरानी, लाइफ की चुनिंदा PHOTOS

एक्ट्रेस ही नहीं, वेट्रेस भी रहीं हैं स्मृति ईरानी, लाइफ की चुनिंदा PHOTOS
मुंबई. छोटे परदे पर तुलसी के नाम से पॉपुलर हुईं स्मृति ईरानी 39 साल की हो गई हैं। 23 मार्च 1976 को उनका जन्म नई दिल्ली में हुआ था। वे वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी की लीडर और केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री हैं। जानते हैं स्मृति के बारे में कुछ खास बातें : बचपन से ही हैं आरएसएस की सदस्य स्मृति ईरानी तीन बहनों में सबसे बड़ी हैं। वे बचपन से ही आरएसएस की सदस्य हैं। दरअसल, उनके दादा संघ के कार्यकर्ता थे और उनकी मां उस समय जन संघ (अब भारतीय जनता पार्टी) की सदस्य थीं। स्मृति ने होली चाइल्ड ऑक्जिलियम स्कूल से 12 क्लास तक पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने स्कूल ऑफ लर्निंग (पत्राचार), दिल्ली विश्वविद्यालय में एडमिशन लिया लिया था। बता दें कि पिछले साल जब केंद्र में उन्हें मानव संसाधन मंत्री बनाया गया, तब उनकी शिक्षा को लेकर काफी विवाद हुआ था।

Share this story