इस जगह मिला सोने से भरा पहाड़, मालामाल होने के लिए उमड़े हजारों लोग

इस जगह मिला सोने से भरा पहाड़, मालामाल होने के लिए उमड़े हजारों लोग

क्या आपने कभी सोने का पहाड़ मिलने की बात सुनी है..? शायद नहीं सुनी होगी ! हो सकता है कि आपने कहानियों में पढ़ा हो, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि हकीकत में एक ऐसे पहाड़ का पता चला है। जी हां इस पहाड़ को सोने का पहाड़ कहां जा रहा है। इसकी जानकारी मिलने पर हजारों लोग सोना निकालने के लिए दौड़ पड़े हैं। मौके पर हजारों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई है। दरअसल यह नया पहाड़ मध्य अफ्रीका के कांगो में मिला है। इस पहाड़ के 60 से 90 प्रतिशत हिस्से में सोना मौजूद होने की बात कही जा रही है।


कांगो के पहाड़ से सोने की खुदाई होना शुरू हो गया है और इसका वीडियो भी सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। कांगो के गांव के लोग सोने से भरा पहाड़ मिलने से आश्चर्यचकित हैं और सोना निकालने के लिए भारी भीड़ के साथ पहाड़ के पास पहुंचे हैं।


एक अधिकारी ने बताया है कि भीड़ अधिक बढ़ने की वजह से खुदाई का काम कुछ समय के लिए रोक दिया गया है। खुदाई पर रोक इसलिए लगाई गई है ताकि खनिकों की पहचान की जा सके और रजिस्ट्रेशन के बाद ही में खुदाई का काम कर सके।


सोने का पहाड़ मिलने का यह मामला कांगो के कि वह प्रोविंस का है। बता दें कि कांगो में सोने की खुदाई होना आम काफी आम बात है। कांगो के कई हिस्से में सोना काफी मात्रा में मौजूद है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, कांगो के पड़ोसी देशों के मदद से काफी मात्रा में तस्करी भी की जाती है।

Share this story