प्राण-प्रतिष्ठा में पहुंचने वाले VVIP को मिला ये खास महाप्रसाद | Ram Mandir Ayodhya | Ramlala Ayodhya

Ram Mandir Mein Viraje Bhagwan Ram 

Ram Mandir Ayodhya Pran Pratishtha

Ram Mandir Ayodhya Mahaprasad

What Is Mahaprasad

Ram Mandir Ayodhya Pran Pratishtha

अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्रीराम के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल कुछ खास मेहमानों को मंदिर ट्रस्ट की ओर से महाप्रसाद दिया गया। राम मंदिर महाप्रसाद में भक्तों को अक्षत रोली और राम दिया के अलावा कुछ खास सुपरफूड भी दिए गए। अयोध्या में श्री राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर दिया गया ये महाप्रसाद सेहत की दृष्टि से भी काफी खास है। पूजा या किसी विशेष आयोजन पर आमतौर पर शामिल हुए मेहमानों को कुछ प्रसाद दिया जाता है। भारतीय परंपरा में प्रसाद बेहद खास होता है और विभिन्न प्रकार की पूजा में अलग तरह का प्रसाद दिया जाता है। 

ram mandir mahaprasad

क्या था महाप्रसाद के बॉक्स में

राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर भी खास तरह का प्रसाद का एक बॉक्स तैयार किया गया था जिसे समारोह में शामिल हुए खास मेहमानों को दिया गया। आइये जानते हैं कि राम मंदिर के इस महाप्रसाद के बॉक्स में क्या क्या था और इसका क्या महत्व है। प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर भक्तों को दिए जाने वाले अयोध्या राम मंदिर प्रसाद में राम दिया, अक्षत और रोली दी गयी। इसके साथ ही इसमें प्रसाद में मावा लड्डू, रामदाना चिक्की, गुड़ की रेवड़ी और तुलसी दल को शामिल किया गया था। 

What Is Mahaprasad

सात चीजों को किया शामिल

आपको बता दें कि राम मंदिर का महाप्रसाद लखनऊ की मशहूर शॉप छप्पनभोग के द्वारा तैयार किया गया था। अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट ने प्रसाद के डब्बे में सात चीजों को शामिल किया था। जिसमें 3 पूजन सामग्री में राम दिया, अक्षत और रोली को रखा गया था वहीं भोग में  मावा लड्डू, रामदाना चिक्की, गुड़ की रेवड़ी और तुलसी दल को शामिल किया गया था। ये प्रसाद न सिर्फ स्वादिष्ट है बल्कि सेहत के लिए भी बेहद खास है। 

Ram Mandir Ayodhya Mahaprasad

सेहत के लिए भी खास 

प्रसाद का बहुत महत्व होता है और भोग या प्रसाद को मौसम के अनुसार खाद्य पदार्थों से बनाया जाता है। प्रसाद में शामिल अधिकतर चीजें हमारे स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर तैयार होती हैं जो हमारे शरीर को मजबूत बनाने में मदद करती हैं। अगर हम बात करें राम मंदिर के महाप्रसाद की तो इसके भोग में शामिल सामग्री जिसमें तिल रेवड़ी, चिक्की, छोटी इलाइची, मावा लड्डू आदि वो सामग्री है जो सर्दियों के मौसम में शरीर को गर्माहट देने का काम करती है। ये सामग्री एक तरफ से विंटर सुपरफूड का काम करते हैं। 

Share this story