रामलला की नगरी में बनेगा देश का पहला शाकाहारी सात सितारा होटल | Ram Mandir Ayodhya News

Ayodhya Ram Mandir Latest News Today | Ayodhya News Today In Hindi

 रामलला की नगरी में बनेगा देश का पहला शाकाहारी सात सितारा होटल  Ram Mandir Ayodhya News

Ram Mandir Ayodhya Opening Date

Ayodhya Ram Mandir Preparation

Helicopter Service In Ayodhya

अयोध्या राम मंदिर न्यूज़: राम लाला की नगरी अयोध्या में देश का पहला 7 स्टार वेजेटेरियन होटल खुलने जा रहा है। इतना ही नहीं अयोध्या में मुंबई स्थित एक फर्म के द्वारा एक पांच सितारा होटल भी बनाये जाने की योजना है। 22 जनवरी को एक आवासीय परियोजना भी शुरू की जाएगी। 22 जनवरी को श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की जायेगी जिसमें प्रधानमंत्री मोदी समेत देश के तमाम नेता-अभिनेता आदि शामिल होंगे। जिसके लिए पिछले महीने से अयोध्या में बड़े स्तर तैयारी चल रही है। मंगलवार 16 जनवरी से प्राण-प्रतिष्ठा से जुड़े कार्यक्रमों की शुरुवात की गयी है। प्राण-प्रतिष्ठा के बाद बड़ी संख्या में भक्तजनों की अयोध्या में आने की उम्मीद की जा रही है। ऐसे में अयोध्या में कई बड़े और छोटे होटल बनाये जा रहे हैं, जिसके लिए बड़ी-बड़ी कंपनियों और उद्योगपतियों ने इन्वेस्ट किया हुआ है। 

पूरे देश के लिए नजीर बनेगा अयोध्या- सीएम योगी 

अयोध्या की कार्ययोजना को लेकर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भविष्य में अयोध्या में ऐसे मॉडल लागू होंगे जो पूरे देश के लिए नजीर बनेंगे। राम की नगरी अयोध्या को लेकर देश में ही नहीं बल्कि दुनियाभर के भक्तों में उत्सुकता है। जिसे ध्यान में रखते हुए सरकार इसका इंफ्रास्ट्रक्टर महानगर जैसा विकसित करने के प्रयास में है। सीएम योगी ने बताया कि अयोध्या के विकास के लिए कई वर्षों की प्लानिंग के साथ सरकार काम कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि सिर्फ आस्था का सम्मान नहीं किया जा रहा, ढेर सारे लोगों के लिए आजीविका के माध्यम भी उपलब्ध हो रहे हैं। 

अयोध्या में शुरू की जायेगी हेलीकॉप्टर सुविधा

अयोध्या में आठ नये होटल बनाये जा रहे हैं और 25 अन्य होटल प्रस्तावित भी हैं। अयोध्या में देश का पहला सात सितारा लग्जरी होटल भी खुलने की योजना है, जिसमें वेजेटेरियन खाना ही परोसा जाएगा। एक सोलर पार्क भी बनाया जा रहा है। इसके अलावा अयोध्या में हेलीकॉप्टर सुविधा भी शुरू की जायेगी जिसके लिए कुल 6 हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की गयी है जिसमें से 3 अयोध्या और 3 लखनऊ से उड़ान भरेंगे। हेलीकॉप्टर की सेवा 19 जनवरी  होगी जिसमें 8 से 18 यात्रियों को ले जाने की सुविधा होगी। बताया जा रहा है कि 16 जनवरी की शाम को इसका शेड्यूल और किराए की दर को फाइनल कर दिया जायेगा। 

रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा

आपको बता दें की अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। आज यानी 16 जनवरी से प्राण-प्रतिष्ठा के लिए पूजा-अर्चना शुरू की जाएगी। भविष्य में अयोध्या में 18 जनवरी को रामलला अपने स्थान पर लाये जाएंगे और 22 जनवरी की दोपहर को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। इसके लिए पूरी अयोध्या नगरी को दुल्हन की भाति सजाया जाएगा। सभी मंदिरों में अखंड रामायण पाठ और रामनाम कीर्तन का आयोजन किया जाएगा और दीप जलाए जाएंगे। देश-विदेश से आने वाले सभी पर्यटकों के लिए 22 भारतीय और संयुक्त राष्ट्र की 9 भाषाओं के संकेतक भी लगवाए जा रहे हैं। 

Share this story