South Africa U19 vs India U19, 3rd Youth ODI : 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने दक्षिण अफ्रीका में जड़ा तूफानी शतक

74 गेंदों में बनाए 127 रन, जड़े 10 गगनचुंबी छक्के; आरोन जॉर्ज के साथ की 227 रनों की रिकॉर्ड ओपनिंग पार्टनरशिप।

 
Vaibhav Suryavanshi
South Africa U19 vs India U19, 3rd Youth ODI :  भारतीय अंडर-19 टीम के कप्तान वैभव सूर्यवंशी ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे में अपनी बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया है। वैभव ने महज 63 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और कुल 127 रनों की विस्फोटक पारी खेली। उनकी इस पारी के दम पर भारत ने क्लीन स्वीप की ओर मज़बूत कदम बढ़ा दिए हैं।

वैभव की पारी: आंकड़ों की जुबानी

वैभव की बल्लेबाजी में आज क्लास और पावर का अद्भुत संगम देखने को मिला। उन्होंने मैदान के चारों ओर शॉट्स खेले:

  • कुल रन: 127 (74 गेंद)

  • स्ट्राइक रेट: 171.62

  • बाउंड्री: 9 चौके और 10 छक्के (यानी 96 रन सिर्फ बाउंड्री से)

  • साझेदारी: दूसरे सलामी बल्लेबाज आरोन जॉर्ज के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 227 रन जोड़े।

 लगातार दूसरा धमाका

वैभव की यह फॉर्म अचानक नहीं आई है। पिछले मैच (दूसरे वनडे) में भी उन्होंने दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों को दिन में तारे दिखा दिए थे:

  • दूसरे वनडे का प्रदर्शन: महज 19 गेंदों पर फिफ्टी जड़ी थी।

  • उस मैच में उन्होंने 24 गेंदों पर 68 रन बनाए थे, जिसमें 10 छक्के शामिल थे।

 भारतीय टीम में दो बड़े बदलाव

सीरीज पहले ही नाम कर चुकी टीम इंडिया ने इस मैच में अपनी बेंच स्ट्रेंथ को आजमाने का फैसला किया।

  • बाहर हुए: दीपेश देवेंद्रन और खिलन पटेल।

  • अंदर आए: उद्धव मोहन और हेनिल पटेल।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

टीम खिलाड़ी
भारत U19 आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी (C), वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (WK), हरवंश पंगालिया, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, मोहम्मद एनान, खिलान पटेल, उधव मोहन, हेनिल पटेल।
साउथ अफ्रीका U19 जोरिच वान शल्कविक, अदनान लागाडियन, मुहम्मद बुलबुलिया (C), जेसन राउल्स, डेनियल बोसमैन, पॉल जेम्स, लेथाबो फाह्लामोहलाका (WK), कॉर्न बोथा, माइकल क्रुइस्कैम्प, जे जे बैसन, एनटांडो सोनी।

Tags