आर0 आर0 ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में चल रहे वार्षिकोत्सव प्रज्ञान 2024 का दूसरा दिन
 

Second day of the ongoing annual festival Pragyan 2024 at R.R. Group of Institutions.
Second day of the ongoing annual festival Pragyan 2024 at R.R. Group of Institutions.
उत्तर प्रदेश डेस्क लखनऊ ( आर एल पाण्डेय )। एकेटीयू से संबद्ध बख्शी का तालाब स्थित आर०आर० ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन, लखनऊ के वार्षिकोत्सव प्रज्ञान 2024 के दूसरे दिन में क्रिकेट प्रतियोगिता के मैच में आर०आर० बायोटेक बनाम आर०सी०बी० के बीच हुए मुकाबले में आर०आर० बायोटेक ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया I

आर०आर० बायोटेक ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 06 ओवर में 6 विकेट खोकर 75 रन बनाए। जवाब में आर०सी०बी० की टीम ने निर्धारित 06 ओवर में मात्र 55 रन बनाकर आलआउट हो गई I इस तरह आर०आर० बायोटेक ने 20 रनों से जीत हासिल की I आर०आर० बायोटेक की तरफ से अनिल शर्मा ने 35 रन बनाए व 3 विकेट लिए I अनिल शर्मा को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया I

Second day of the ongoing annual festival Pragyan 2024 at R.R. Group of Institutions.

अन्य प्रतियोगिताएं:-

1. पीपीटी प्रतियोगिता में आदित्य जायसवाल विजयी रहें।  
2. रस्साकसी प्रतियोगिता में अर्पित तिवारी (एमबीए) व अभिषेक कुमार (इलेक्ट्रिकल) टीम विजयी रही।  
3. कबड्डी बॉयज प्रतियोगिता में हर्ष पांडेय व गवेंद्र प्रताप सिंह की टीम विजयी रही।
4. कबड्डी गर्ल्स प्रतियोगिता में अम्बिका गौरव की टीम विजयी रही।
5. खो-खो गर्ल्स प्रतियोगिता में अनुष्का सिंह (सीएसई 2nd वर्ष) की टीम विजयी रही।
5. चेस प्रतियोगिता के दूसरे राउंड में नदीम अहमद (सीएसई प्रथम वर्ष), साहबाज हुसैन (सीएसई प्रथम वर्ष), आदित्य साहू (सिविल तृतीय वर्ष), प्रफुल्ल साही (सीएसडी तृतीय वर्ष) व अंशिका सिंह (सीएसई प्रथम वर्ष) विजयी रही।
6. गोलाफेंक प्रतियोगिता में अंशिका सिंह (सीएसई प्रथम वर्ष) विजयी रही।
7. बैटमिंटन प्रतियोगिता के दूसरे राउंड में निशांत, दिव्या तथा मुस्कान विजयी रहे।

Share this story