ध्रुव जुरेल ने जड़ा पहला टेस्ट शतक, वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया की पकड़ हुई मजबूत

Dhruv Jurel smashes maiden Test century, India strengthens its grip against West Indies
 
Dhruv Jurel

India west indies cricket live streaming :  भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने करियर का पहला टेस्ट शतक जड़कर इतिहास रच दिया। यह उनके छोटे से करियर की बड़ी उपलब्धि है क्योंकि यह उनका छठा टेस्ट मुकाबला है। इससे पहले केएल राहुल ने भी इस मैच में शतक लगाया था और अब जुरेल की पारी ने टीम इंडिया की स्थिति को और भी मजबूत कर दिया है।

ऋषभ पंत की चोट से मिला मौका

ध्रुव जुरेल को टेस्ट टीम में जगह ऋषभ पंत की चोट के बाद मिली। इंग्लैंड सीरीज के दौरान पंत चोटिल हो गए थे और अभी तक पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं। इस खाली जगह को जुरेल ने बेहतरीन तरीके से भरा और वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए अपने करियर का पहला अंतरराष्ट्रीय शतक ठोक दिया।

[ipio

12वें भारतीय विकेटकीपर बने शतकवीर

भारतीय टेस्ट इतिहास में अब तक 12 विकेटकीपर बल्लेबाज शतक लगाने में सफल रहे हैं। खास बात यह है कि इनमें से पांच खिलाड़ियों ने अपना पहला शतक वेस्टइंडीज के खिलाफ ही लगाया। विजय मांजरेकर, फारुख इंजीनियर, अजय रात्रा और रिद्धिमान साहा के बाद अब ध्रुव जुरेल भी इस खास लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

SDVSDcSD

साई सुदर्शन पर बढ़ सकती है दबाव

जुरेल की शानदार बल्लेबाजी से टीम इंडिया में चयन को लेकर प्रतिस्पर्धा और कड़ी हो गई है। माना जा रहा है कि अगली सीरीज में ऋषभ पंत की वापसी हो सकती है, लेकिन जुरेल के प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें बाहर करना आसान नहीं होगा। ऐसे में जुरेल बल्लेबाजी क्रम में ऊपरी पायदान पर जगह बनाने का दावा भी पेश कर सकते हैं। इस बीच साई सुदर्शन, जो इस समय नंबर तीन पर खेल रहे हैं, लगातार अवसर मिलने के बावजूद बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। यदि आने वाले मैचों में उनका प्रदर्शन सुधरता नहीं है, तो उनकी जगह पर सवाल उठ सकते हैं।


 

Tags