क्या बैडमिंटन खेलना स्वास्थ्य के लिए अच्छा है | Benefits Of Badminton In Hindi

रोज बैडमिंटन खेलने से क्या होता है | Kya Badminton Khelne Se Sharir Swasthay Rahta Hai?

रोज बैडमिंटन खेलने से क्या होता है?

रोज बैडमिंटन खेलने से क्या होता है?

Height Tips In Hindi

कौन सा खेल हाइट बढ़ाता है?

पिछले कुछ सालों में देश में रैकेट खेल बहुत फेमस होते जा रहे हैं। इनमें से एक बैडमिंटन (badminton) भी है। भारत में बैडमिंटन एक बुहुत प्रसिद्ध गेम है। इस खेल को आपने अपने आस-पास जरूर देखा होगा।

जानिए badminton खेलने से मिलते हैं कौन-कौन से फायदे

भारत में इस खेल को बच्चा-बच्चा जानता है।  गूगल ट्रेंड्स की मानें तो चार साल पहले कोविड-19 के फैलने के बाद से बैडमिंटन को गूगल में अधिक सर्च किया जाने लगा है। बैडमिंटन खेलने से लगभग पूरे शरीर की कसरत हो जाती है। जो कई मांसपेशी समूहों को शामिल करता है। खेल की तेज गति के कारण आपकी शक्ति और फूर्ती दोंनों का विकास होता है।   खिलाड़ी लगातार कोर्ट के चारों ओर घूमते रहते हैं। शटलकॉक तक पहुंचने के लिए तेजी से दिशा बदलते हैं, उछलते हैं और कूदते हैं। जिससे उनकी शारीरिक शक्ति और सहनशक्ति बढ़ती है।

रोज बैडमिंटन खेलने से क्या होता है?

क्या बैडमिंटन खेलना स्वास्थ्य के लिए अच्छा है?

बैडमिंटन कैलोरी जलाने के लिए एक बहतरीन उपाय है। बैडमिंटन का जोरदार खेल व्यक्तियों को कैलोरी जलाने और स्वस्थ वजन बनाए रखने में मदद कर सकता है। खेल का यह पहलू उन लोगों के बीच इस खेल को एक अच्छा विकल्प बना देता है जो फिटनेस को प्राथमिकता देते हैं। ट्विकेनहैम लंदन विश्वविद्यालय के रिसर्चर्स द्वारा 2016 में एक रिसर्च की गई थी। उस रिसर्च में आठ सप्ताह की ट्रेनिंग के बाद वयस्क महिलाओं में हृदय संबंधित परेशानीयों में सुधार देखा गया था। नतीजों में आराम और रनिंग दोनों के दौरान हृदय गति (एचआर) में कमी देखी गई। ऐसी कई रिसर्च हैं, जिनमें श्वसन क्षमता पर बैडमिंटन के लाभों को देखा गया है। जहां खेल खेलने से वयस्कों, जवानों और बच्चों में एरोबिक फिटनेस और क्षमता (VO2 MAX) में वृद्धि हुई है। अध्ययन के अनुसार खेल ने बुजुर्गों में बेहतर काम करने की शक्ति, शारीरिक फिटनेस और मेंटल फिटनेस में भी बढ़ावा दिया। साथ ही इनमें कोलेस्ट्रॉल और फैट की मात्रा भी कम पीई गई है, जो कि ह्रदय से संबंधित रोगों को जन्म देते हैं।

क्या बैडमिंटन खेलने से आपका वजन कम होता है?

इसका जवाब होगा हां। क्योंकि खेल कैलोरी जलाने का एक शानदार तरीका होते हैं और बैडमिंटन खेलते समय खिलाड़ी को आगे-पीछे दौड़ना, छलांग लगाना, झुकना और मुड़ना पड़ता है। जिसमें कई मांसपेशियां इन कामों में शामिल होती हैं। जिससे पूरे शरीर सक्रिय हो जाता है और इन कामों को करते समय शरीर कैलोरी को जलाता है जीससे वजन कम होता है। तो बैडमिंटन खेलना वजन कम करने के लिए एक बहुत अच्छा खेल है। ओलंपियन और पूर्व राष्ट्रमंडल खेल चैंपियन पारुपल्ली कश्यप कहते हैं कि, “बैडमिंटन खिलाड़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण चुनौती है। शटलकॉक को मारने से ना केवल कार्डियोवस्कुलर ट्रेनिंग मिलती है, बल्कि यह स्थिर-अवस्था कार्डियो से हटकर एक गतिशील तत्व भी पेश करती है। कश्यप के लिए, शारीरिक रूप से कठिन खेल में शामिल होने से व्यक्ति की पूरे दिन ताजगी और खुशी की भावना को बढ़ावा मिलता है। उनका कहना है कि दोस्तों के साथ खेलने से बैडमिंटन खेलने के आनंद को और बढ़ावा मिलता है।

रोज बैडमिंटन खेलने से क्या होता है?
यह सिद्ध हो चुका है कि बैडमिंटन में नियमित रूप से शामिल होने से आलसी युवा व्यक्तियों आलस के लक्षणों में काफी कमी आती है। शोधकर्ता वेन-ली झाओ और टीम के 2014 के पेपर, फिजिकल एजुकेशन इफेक्टिंग ऑन कॉग्निशन एंड इमोशन में चीन में 60 महिला गैर-एथलेटिक जूनियर विश्वविद्यालय के छात्रों का अध्ययन किया गया। अध्ययन में 20 सप्ताह की एरोबिक बैडमिंटन ट्रेनिंग के बाद आलस में सुधार के साथ-साथ डिप्रेशन और चिंता दोनों में कमी देखी गई।

Share this story