उत्तर प्रदेश हॉकी टीम ने दिल्ली हॉकी को मुकबले में एक तरफा हराया
मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स स्टेडियम के एस्ट्रोटार्फ हॉकी मैदान पर आज चैंपियनशिप का शुभारम्भ
हॉकी इण्डिया और उत्तर प्रदेश हॉकी के तत्वाधान तथा जिला प्रशासन झासी एवं क्षेत्रीय खेल कार्यालय के संयुक्त समन्वय मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स स्टेडियम के एस्ट्रोटार्फ हॉकी मैदान पर आज चैंपियनशिप का शुभारम्भ मुख्य अतिथि विमल कुमार दुबे मण्डलायुक्त झासी मण्डल-झासी के आतिथ्य में किया गया। उद्घाटन समारोह के अन्तर्गत मुख्य अतिथि को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर एवं विशिष्ट अतिथि राजेश पी0 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, युवराज बाल्मिकी ओलम्पियन/चयनकर्ता हॉकी इण्डिया,अमित राय पर्यवेक्षक हॉकी इण्डिया, वीरेन्द्र राय, विशाल राय प्रबन्ध निदेशक ग्रुप ऑफ ब्लू बैल्स का सुबोध खाण्डेकर सचिव झासी हॉकी, संजीव सरावगी,उप क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार सोनकर,सुनील कुमार एवं अशोक ओझा सहसचिव झासी हॉकी, विकास वैंद्या जिम ट्रेनर, सुषमा कुमारी हॉकी प्रशिक्षक द्वारा बुके भेटकर कर स्वागत किया। अतिथिगणों द्वारा संयुक्त रूप से दिल्ली हॉकी व मेजबान उ0प्र0 हॉकी की जूनियर पुरूष टीमों से परिचय प्राप्त किया। खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने झाँसी में प्रतिभाग करने वाली समस्त टीमों का स्वागत करते हुए प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन हेतु प्रोत्साहित किया।
चैम्पिनशिप में पुरूष वर्ग मे हॉकी पंजाब, हॉकी चण्डीगढ़, हॉकी उत्तराखण्ड, हॉकीजम्मू एण्ड कश्मीर, हॉकी हरियाणा, दिल्ली हॉकी , हॉकीहिमाचल व मेजबान उ0प्र0 हॉकी एवं महिला वर्ग में हॉकी पंजाब, हॉकी चण्डीगढ़, हॉकी उत्तराखण्ड, हॉकी जम्मू एण्ड कश्मीर, हॉकी हरियाणा, दिल्ली हॉकी, हॉकी हिमाचल व मेजबान उ0प्र0 हॉकी प्रतिभाग कर रही है।
महिला वर्ग के मैच में हॉकी हरियाणा 9-1 गोल से विजयी रही
आज सुबह हॉकी हरियाणा बनाम हॉकी उत्तराखण्ड के मध्य हुये महिला वर्ग के मैच में हॉकी हरियाणा 9-1 गोल से विजयी रही। हॉकी मैच में युवराज सिंह, ओलम्पियन द्वारा खिलाड़ियो से परिचय प्राप्त किया गया तथा संजीव सरावगी मण्डलीय संयोजक ओलम्पिक संघ द्वारा हॉकी हरियाणा की कप्तान कीर्ति को प्लेयर ऑफ द मैच से सम्मानित किया। हॉकी हरियाणा की ओर से 2-2 गोल रवीना व शशि ने किये।
दूसरे मैच में दिल्ली हॉकी बनाम हॉकी जम्मू एण्ड कश्मीर के मध्य हुआ जिसमें दिल्ली हॉकी 39-0 गोल से विजयी रही। हॉकी मैच में अब्बू हसन अंसारी, क्षेत्रीय प्रबन्धक भारतीय स्टेट बैंक द्वारा दिल्ली हाॅकी की शुभम को प्लेयर ऑफ द मैच से सम्मानित किया। दिल्ली हॉकी ओर से कप्तान अंशिका व शुभम ने 11-11 गोल किये।
उत्तर प्रदेश हॉकी के उज्जवल पाल को मैन आफ दी मैच से सम्मानित किया
हॉकी हरिणाया बनाम हॉकी हिमाचल के मध्य खेले गये मैच में हॉकी हरियाणा 9-0 गोल से विजयी रही। हॉकी हरियाणा के कप्तान नीरज को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया। हॉकी हरियाणा की ओर से 3-3 गोल विनय व हैप्पी ने किये। दूसरे मैच उत्तर प्रदेश हॉकी बनाम दिल्ली हॉकीके मध्य खेला गया जिसमें उत्तर प्रदेश 16-0 गोल से विजयी रही। उत्तर प्रदेश हॉकी के उज्जवल पाल को मैन आफ दी मैच से सम्मानित किया। उत्तर प्रदेश हॉकी की ओर से सर्वाधिक 4 गोल आकाश पाल ने किय।
प्रतियोगिता को सफल संचालित करने के लिए हॉकी इंडिया द्वारा नामित टेक्निकल डेलीगेट अमर सिंह नेगीअम्पायर मैनेजर नावेद ज़िया। टेक्निकल ऑफिशियल विवके सोनी, सूर्य प्रताप,संदीप पाठक, शदमा शाहिद,आशा कुमारी , अम्पायर- सुमित कुमार पाल, करनदीप सिंह, आलोक कुमार यादव,अब्दुल हकी खांन, शिवानी शर्मा, सोनाली सिंह, सोनम जोशी, जसदीप कौर ने अपनी भूमिका का निर्वाहन किया।उक्त शुभारम्भ समारोह के अवसर पर दुर्गा कान्वेन्ट स्कूल व पं0 कृष्ण चन्द्र कन्या इंटर कालेज ने उत्कृष्ठ स्वागत गीत व सांस्कृति कार्यक्रमों की प्रस्तूती की गयी तथा जिसकी अतिथिगणों द्वारा भूरी-भूरी प्रशंसा व्यक्त भी की गयी।कार्यक्रम का संचालन अखिलेश मिश्रा ने एवं अन्त में सुरेश बोनकर क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी झाँसी द्वारा मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथिगण का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बृजेंद्र यादव वरिष्ठ क्रिकेटर बृजेंद्र यादव,अंकुर राणा वेटलिफ्टिंग प्रशिक्षक, सुनीता तिवारी, डा0 ताहिर सिद्दीकी, सुनील कुमार मिश्रा, वहीद अहमद सचिव फुटबाल एसोसिऐशन, रईस,रफीक, जीशान,अफरोज, मातादीन यादव, सतीश, अरविन्द, आकाश,सौरभ, विकास उपाध्याय,राजा ख़ान आदि उपस्थित रहे। चैम्पियनशिप के दूसरे दिन के मैच प्रातः 7 बजे से खेले जायेगें।