20000 से भी कम कीमत पर मिलेगा Samsung SmartPhone
डेस्क -साउथ कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung C7 Pro ने अपने एक बेहद ही ख़ास और शानदार स्मार्टफोन की कीमत में कटौती की घोषणा की है. करीब एक साल पहले लांच किया गया यह स्मार्टफोन अपनी खूबसूरती और स्लिम बॉडी के लिए जाना जाता है.
दरअसल हम बात कर रहे है Samsung C7 Pro गैलेक्सी सीरीज के C7 प्रो स्मार्टफोन की. पिछले साल लांच हुए इस स्मार्टफोन की कीमत में 2500 रूपए की कटौती की गई है. अब इस फोन को 20 हजार से भी कम कीमत पर खरीदा जा सकता है. सैमसंग गैलेक्सी C7 प्रो के फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इसमें 5.7 इंच की फुल एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले, डुअल नैनो सिम सपोर्ट दिया गया है.
एंड्राइड के नॉगट ओएस पर आधारित इस स्मार्टफोन को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 626 प्रोसेसर से लैस किया गया है. वहीं इस डिवाइज के स्टोरेज पर नजर डालें तो 4GB की रैम और 64GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है. इसके कैमरा पर नजर डालें तो कंपनी ने इसके फ्रंट व रियर, दोनों साइड 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है. इसके रियर कैमरा डुअल LED टोन फ़्लैश के साथ आता है.
इस फोन के होम बटन पर फिंगरप्रिंट स्कैनर एम्बेडेड किया गया है. जबकि इसको पावर बैकअप देने के लिए 3300mAh की बैटरी उपलब्ध कराई गई है. ये फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. इसे पेटीएम मॉल से मात्र 19,900 रु की कीमत पर खरीदा जा सकता ही. गोल्ड, पिंक गोल्ड और डार्क ब्लू रंग में आने वाला ये Samsung C7 Pro फोन फ्लिप्कार्ट पर 22,400 रु की कीमत पर मिल रहा है.
