Whatsapp Group पर एक दिन इतनी बार कर सकते है Message
Fri, 20 Jul 2018
आजकल Whatsapp पर कई सारे ग्रुप्स बने होते हैं
डेस्क- Whatsapp पर यूजर्स की सुविधा के लिए कई सारे बदलाव किए गए है। आजकल Whatsapp पर कई सारे ग्रुप्स बने होते हैं। कई बार इन ग्रुप्स से हम हट भी जाते है लेकिन दोस्तों को पता चलते ही वे फिर से एड कर देते हैं। दिनभर में हजारों बेवजह के मैसेज आने से हम परेशान हो जाते है। आजकल तो लोग बिजनेस प्रमोशन या फिर प्रचार-प्रसार के लिए राजनैतिक दल भी कई सारे ग्रुप बना लेते हैं। इनमें कुछ खबरें सच्ची होती है तो कई सारी अफवाहें भी होती है। इन्हीं से बचने के लिए Whatsapp एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है।
- फर्जी खबरों पर लगाम लगाने के लिए Whatsapp पर जल्द ही नया फीचर आने वाला है।
- इसके बाद कोई भी ग्रुप में मैसेज फॉरवर्ड करने पर रोक लगाई जाएगी।
- Whatsapp पर शेयर किए जाने वाले मेसेज, विडियोज़ और फोटोज़ को फॉरवर्ड करने के लिए एक लिमिट सेट करेगा।
- इसके बाद अगर एक ही अकाउंट से एक ही मैसेज 5 बार से ज्यादा भेजा गया तो उस पर रोक लग जाएगी।
