अयोध्या 13जनवरी हिंदू पर्व मकरसंक्रांति से पूर्व
पश्चिम बंगाल के पुरलिया में साधूसंतों पर हमला महाराष्ट्र के पालघर घटना की पुनरावृत्ति 

 
,यह ममता सरकार की तुष्टिकरण का परिणाम है। पश्चिम बंगाल में भगवाधारी संत ,भक्त सुरक्षित नही है।
विहिप मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने पुरलिया घटना पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कि ममता सरकार में जंगल राज कायम हो गया है,जंहा पशुवत व्यवहार किया जा रहा है। सरकार की तुष्टिकरण नीति से साधूसंतों में भय व्याप्त हो गया है।
उन्हों ने कहा पिछले वर्ष महाराष्ट्र में जिस प्रकार से निरीह साधुसंतों को बर्बरता पूर्वक मौत के घाट उतार दिया गया ठीक उसी प्रकार पश्चिम बंगाल में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति हो रही है।
उन्हों ने कहा देश के अनेक भागो से साधूसंत मकरसंक्रांति महापर्व पर गंगा सागर की यात्रा पर गये हैं,जो कल्पवास भी कर रहे हैं,इस घटना से संतों में भय और आस्थीरता पैदा करने का प्रयास है। ममता सरकार की निति और नियत दोनो सदा संदेह के घेरे में रही है।ऐसा लगता है यह घटना पूर्व नियोजित है,इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।

Share this story