महिलाओं ने शुरू किया फूड कोर्ट ,बाराबंकी डीएम ने किया उद्घाटन

 

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, जिला प्रशासन ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लगवाए स्टॉल

बाराबंकी के जेब्रा पार्क में आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों के स्वरोजगार के लिए स्टॉल का उद्घाटन हुआ। जिसमें जिले की तमाम समूह की महिलाओं ने स्टॉल लगाए और अपने-अपने उत्पादों की बिक्री शुरू की।

बाराबंकी के पीओ डूडा सौरभ त्रिपाठी ने बताया कि जिलाधिकारी ने निर्देश दिया था कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आजीविका से जोड़ा जाए। जिसके क्रम में आज यहां चार समूह की महिलाओं ने फूड कोर्ट शुरू किया है। जिससे उनकी आजीविका को बल मिलेगा और आगे इस तरह के कई और स्टॉल यहां लगाए जायेंगे। वहीं जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आज यहां फूड कोर्ट लगवाए गए हैं। जिससे जिले में जो समूह की महिलाएं हैं। वह अपनी आय में वृद्धि हो सके। उन्होंने बताया कि समूह की महिलाओं के लिए आगे इस तरह की और भी पहल की जायेंगी।

वहीं फूड कोर्ट लगाए समूह की महिलाओं ने बताया कि वह जिला प्रशासन की पहल से काफी खुश हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर जिला प्रशासन ने काफी अच्छी पहल की है। इससे उनकी आय भी बढ़ेगी साथ ही समूह की महिलाओं को इससे रोजगार भी मिलेगा।

रूप लक्ष्मी, श्रद्धा स्वयं सहायता समूह,

Share this story