सैकड़ो भक्तों ने की गोवर्धन पूजा

 

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। सर्वोदय नगर स्थित विंध्यवासिनी होटल में साप्ताहिक भागवत कथा का आयोजन रिसिया बहराईच के  मित्तल परिवार द्वारा किया जा रहा है। कथावाचक आचार्य उमेश कुमार मिश्रा ने कहा कि भारतवर्ष के घर-घर में गोवर्धन पूजा की जाती है।माताएं गांव में गोबर से गोवर्धन बनाकर, छप्पन भोग का प्रसाद बनाकर भोग लगाती है। भारतवर्ष ही नहीं संपूर्ण विश्व के मंदिरों में छप्पन भोग का प्रसाद बनाकर गोवर्धन पूजा की जाती है और भक्तों को प्रसाद वितरण किया जाता है। भक्तों को छप्पन भोग का प्रसाद वितरण किया गया। गोवर्धन पूजा का सजीव चित्रण देखकर बच्चे आनंद से भर उठे। भजनों को सुनकर भक्तगण झूमने लगे। यशोदा बनी माता के साथ श्री कृष्ण बने बच्चों ने  मटकी में मुंह लगाकर खूब दही खाया।भागवत कथा प्रतिदिन शाम 3 बजे से प्रारंभ होकर शाम 7 बजे तक चलेगी। सभी मित्र बंधुओं से अनुरोध है कि कथा का श्रवण कर आनंद उठाये।तीन जनवरी को पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारा का आयोजन किया जाएगा। सर्वश्री राम अवतार अग्रवाल, जगदीश प्रसाद, सत्यनारायण अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, पवन अग्रवाल,  आलोक अग्रवाल,विकास अग्रवाल, सर्व मित्र भट्ट सहित सैकड़ो भक्त उपस्थित रहे।

Share this story