IPL 2024 : मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या के खिलाफ जमकर हुई हूटिंग 

 
IPL 2024: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस के वक्त मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या के खिलाफ जमकर हूटिंग हुई। आईपीएल 2024 के 5वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस की टक्कर मुंबई इंडियंस से हो रही है।
पिछले सीजन तक हार्दिक गुजरात टाइटंस का हिस्सा थे। लेकिन इस सीजन की नीलामी से ठीक पहले वह मुंबई इंडियंस में ट्रांसफर हो कर चले गए थे। वहां हार्दिक को रोहित शर्मा की जगह कप्तान भी बना दिया गया।

Share this story