लखनऊ पुलिस ने 111 फ़ोन बरामद किये 

 

पुलिस उपायुक्त पूर्वी जोन लखनऊ की सर्विलांस सेल, टीम द्वारा 111 अदद गुमशुदा मोबाइल फोन (कीमत लगभग 25 लाख 50 हजार रूपये) बरामद

उत्तर प्रदेश डेस्क लखनऊ(आर एल पांडेय)। पुलिस आयुक्त लखनऊ अमरेन्द्र कुमार सिंह सेंगर एवं संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था लखनऊ,  उपेन्द्र अग्रवाल एवं संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) लखनऊ आकाश कुलहरी के निर्देशन एवं पुलिस उपायुक्त  पूर्वी जोन, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ प्रबल प्रताप सिंह के निकट पर्यवेक्षण में नागरिको के खोए हुये मोबाइल फोन बरामद किये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे, सर्विलास टीम, कार्यालय पुलिस उपायुक्त, पूर्वी जोन द्वारा जोन के सभी थाना क्षेत्रो से मोबाइल गुमशुदगी के प्रार्थना पत्र जो कि कार्यालय पुलिस आयुक्त  द्वारा प्रदान किये गये थे।प्राप्त प्रार्थना पत्रों को सर्विलांस पर लगाकर बरामद किये जाने हेतु पुलिस उपायुक्त  पूर्वी जोन द्वारा निर्देश प्राप्त हुये थे।

पुलिस उपायुक्त पूर्वी जोन, कमिश्नरेट लखनऊ  प्रबल प्रताप सिंह के कुशल निर्देशन एवं निकट पर्यवेक्षण में गुमशुदा मोबाइलों की बरामदगी के क्रम में सर्विलास सेल पूर्वी टीम के अथक परिश्रम एव लगन के फलस्वरूप विभिन्न कम्पनियों के कुल 111 अद्द मोबाइल फोन लखनऊ व विभिन्न जनपदों एवं प्रदेशों से बरामद किये गये हैं, जिन्हे आज पुलिस उपायुक्त  पूर्वी जोन द्वारा उनके वास्तविक मोबाइल धारको को प्रदान किया गया। अपने खोए हुये मोबाइल फोन को प्राप्त कर नागरिकों द्वारा सर्विलांस सेल पूर्वी जोन, लखनऊ की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी एवं पुलिस उपायुक्त  से सर्विलांस टीम को पुरस्कृत करने हेतु अनुरोध किया गया।
बरामदगी का विवरणः-
मोबाइल फोन 111 अद्द (कीमत लगभग 25 लाख 50 हजार रूपये)
मोबाइल बरामद करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक सतीश कुमार, उप निरीक्षक प्रशान्त कुमार वर्मा सर्विलास सेल पूर्वी जोन कमिश्नरेट लखनऊ। 3-हे0का0 मनोज कुमार सिंह सर्विलांस सेल पूर्वी जोन कमिश्नरेट लखनऊ। 4-हे0का0 परशुराम राय सर्विलांस सेल पूर्वी जोन कमिश्नरेट लखनऊ। 5-हे0का0 रवीन्द्र प्रताप सिंह तोमर सर्विलांस सेल पूर्वी जोन कमिश्नरेट लखनऊ। 6- हे0का0 हरि किशोर सर्विलास सेल पूर्वी जोन कमिश्नरेट लखनऊा 7-का0 अजय तेवतिया सर्विलांस सेल पूर्वी जोन कमिश्नरेट लखनऊ। 8-म०का० शिल्पी पाण्डेय सर्विलांस सेल पूर्वी जोन कमिश्नरेट लखनऊ। 9-का0 राहुल पाण्डेय सर्विलांस सेल पूर्वी जोन कमिश्नरेट लखनऊ। 10-का0 विमल चन्द्र पाल सर्विलांस सेल पूर्वी जोन कमिश्नरेट लखनऊ। 11-का0 विशाल कुमार सर्विलांस सेल पूर्वी जोन कमिश्नरेट लखनऊ। 12-का0 हितेश सिंह सर्विलांस सेल पूर्वी जोन कमिश्नरेट लखनऊ। 13-का0 सचिन तोमर सर्विलांस सेल पूर्वी जोन कमिश्नरेट लखनऊ। 14-का0 निर्भय थाना पीजीआई पूर्वी जोन कमिश्नरेट लखनऊ शामिल रहे।

Share this story