Police arrived to arrest Munna Yadav मुन्ना यादव को पकड़ने पहुंची पुलिस फायरिंग में हुई एक सिपाही की हुई मौत 

 

उत्तर प्रदेश  : कल शाम कन्नौज में हिस्ट्रीशीटर मुन्ना यादव को पकड़ने पहुंची पुलिस पर मुन्ना, उसके बेटे और पत्नी ने हमला कर दिया। यूपी पुलिस के सिपाही सचिन राठी को गोली लगी और रात में उनकी मौत हो गई। पुलिस को आरोपियों को पकड़ने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। करीब 4 घंटे तक दोनों पक्षों के बीच 40 राउंड फायरिंग हुई। 

आखिर में बाप-बेटे को दौड़ाकर पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया गया है।  जिस सिपाही की मौत हुई है उसकी फरवरी महीने में शादी होनी थी। आरोपी अशोक उर्फ मुन्ना यादव पर 20 से ज्यादा मुकदमें हैं। इसमें हत्या, डकैती, लूट और गैंगस्टर एक्ट शामिल है।  up  के सिपाही सचिन राठी की मौत हो गई  |

उनके साथी सिपाही फूट फूट कर रो रहे हैं सचिन राठी कन्नौज में मुन्ना यादव के घर वारंट तामील कराने पहुंची पुलिस टीम के साथ गये हुए थे, जहां दबंग मुन्ना यादव ने पुलिस टीम पर अपने घर से फायरिंग स्टार्ट कर दी और इसी दौरान एक गोली सचिन को भी लगी | सचिन को लेकर हॉस्पिटल पहुचे जंहा डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया |

Share this story