भगवान राम दरबार के देवी देवताओं के चांदी के मुकुटों की मंत्रोच्चारण के बीच हुई पूजा अर्चना 

 

रिपोर्ट- सुमित बाजपेयी

सीतापुर- 15 जनवरी मकर संक्रांति के मौके पर शहर के केशव ग्रीन सिटी स्थित श्रीशिव पंचानन राधा केशव दरबार में भव्य पूजन अर्चन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद शहर विधायक तथा नगर विकास मंत्री राकेश राठौर गुरू, पालिकाध्यक्ष नेहा अवसथी, प्रतिनिधि मुनेन्द्र अवस्थी तथा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्लव कार्यक्रम संयोजक मुकेश अग्रवाल, स्वेता अग्रवाल द्वारा पूजन अर्चन किया गया। तत्पश्चात भगवान राम दरबार के सभी देवी देवताओं के चांदी के मुकुटों की मंत्रोच्चारण के बीच पूजा अर्चना हुई। उसके बाद सभी ने भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण जी, हनुमान जी तथा माता दुर्गा को चांदी के मुकुट पहनाए और पूजा की। इसके बाद सभी ने मंत्रोच्चारण के बीच हवन में आहुतियां डाली। तत्पश्चात मंत्री, पालिकाध्यक्ष तथा जिलाध्यक्ष समेत अनेकांें भाजपा नेताओं ने मंदिर में साफ साफाई का कार्यक्रम किया और भजन कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद आयोजित खिचड़ी भोज में भी सभी लोग शामिल हुए और गरीबो में खिचडी का वितरण किया।

Share this story