अयोध्या जाने वाले लोगों के लिए क्या व्यवस्था है | Ram Mandir Ayodhya Update 

 

Vishva Hindu Parisad Ki Baithak

श्री राम से हमें क्या सीख मिलती है

Ram Mandir Ki Vyavastha Kya Hai

अयोध्या (23फरवरी) विश्व हिन्दू परिषद के अखिल भारतीय प्रन्यासी मंडल और केंद्रीय पदाधिकारियों की बैठक शनिवार चौबीस  से अठ्ठाइस फरवरी तक कारसेवकपुरम् में होगी। बैठक स्थल की तैयारी पूर्ण, विहिप के शीर्ष पदाधिकारी पहुंचने लगे अयोध्या धाम जिनके निवास भोजन आदि की व्यापक व्यवस्था की जा रही है।

श्रीराम जन्मभूमि पर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत देश भर से लगातार आ रहे श्रीराम भक्तों की संख्या में वृद्धि हो रही है, ट्रस्ट के आह्वान और विश्व हिन्दू परिषद के संयोजन में चल रहे अभियान को व्यापक गति दी गयी है। विहिप हर राज्य के राम भक्तों को रामलला के दर्शन करवा कर गांव गांव को संगठनात्मक रूप से जोड़कर अपने को मजबूत कर रही है। 
अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान विहिप की अखिल भारती बैठक एकाद बार तो हुई,लेकिन अखिल भारतीय प्रन्यासी मंडल की बैठक नही हुई जो अब पहली बार चौबीस फरवरी से होने जा रही है।
कारसेवकपुरम् में बैठक की समस्त तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं,लगभग चार सौ प्रतिनिधियों के बैठने की व्यवस्था वाटर एंव एयर प्रूफ पंडाल में की गयी है।भोजन और निवास की व्यवस्था भी हो चुकी है।
विहिप संरक्षक दिनेशचंद्र, अध्यक्ष डाक्टर आर एन सिंह ,कार्याध्यक्ष एडवोकेट अलोक कुमार, उपाध्यक्ष चम्पत राय,धर्मनारायण शर्मा, जीवेश्वर मिश्र, मीनाताई भट्ट, मीनाक्षी पिश्वे, संगठन महामंत्री विनायक राव देश पांडेय ,महामंत्री मिलिंद परांडे, सयुंक्त महामंत्री कोटेश्वर शर्मा, डाक्टर सुरेंद्र जैन,स्तानु मलयम् ,स्वामी विज्ञानानंद सहित राजेंद्र सिंह, अम्बरीष सिंह, हरीशंकर, प्रज्ञा महाला,सरोज सोनी,विजय शंकर तिवारी, क्षेत्र संगठन मंत्री,गजेंद्र सिंह, मनोज वर्मा, सोहन सोलंकी जैसे विहिप के शीर्ष पदाधिकारी अयोध्या पहुंच चुके हैं।
बैठक को ध्यान में रखते हुये स्थानीय पुलिस प्रशासन ने सेवकपुरम् के मुख्य द्वार पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्थ की है,यही नही विहिप ने अपने युवा अनुसांगिक संगठन बजरंग दल के सदस्यों को भी द्वार पर अलग से तैनात कर रखा है,जो आने वाले लोगों से पूछताछ करने के उपरांत ही अंदर प्रवेश करा रहे हैं।

Share this story